फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   accident in ballia

करंट से घराती-बाराती दो झुलसे, एक की मौत

Wed, 16 Jun 2021 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
accident in ballia
चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के इंदरपुर गांव में मंगलवार की शाम चितबड़ागांव थाना के कारो गांव से आई बारात जैसे ही द्वार पूजा के लिए जा रही थी तभी रास्ते में बारात में बज रहे डीजे वाहन में बिजली तार के संपर्क में आने से करंट उतर गया। जिससे दो युवक गंभीर रूप से झुलस गए। लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां एक की इलाज के दौरान रात में ही मौत हो गई। जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गड़वार थाना क्षेत्र के इंदरपुर निवासी श्रीराम राजभर के यहां कारो गांव से बारात आई थी। जहां जनवासे से द्वार पूजा के लिए बारात आगे बढ़ी, लोग डीजे पर नृत्य कर रहे थे और कुछ देख रहे थे। इसी बीच बिजली का तार वाहन से टच हो गया। जिसमें गड़वार थाना क्षेत्र के इंदरपुर निवासी बबलू राजभर (25) और चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के कारो निवासी सोनू (22) करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास के लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान बबलू राजभर की देर रात मौत हो गई। वहीं सोनू का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। उधर, मौत की खबर लगते ही दोनों गांवों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल हो गया। इस दौरान किसी तरह शादी की रस्म अदा की गई। समाचार लिखे जाने तक कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed