फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Accident in Alawalpur

ट्रैक्टर और पिकअप की टक्कर

Mon, 22 Feb 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया Updated Mon, 22 Feb 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
Accident in Alawalpur
सुखपुरा थाना क्षेत्र के अलावलपुर चट्टी पर सोमवार की सुबह ट्रैक्टर और पिकअप की टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोग चुटहिल हो गए। आसपास के लोगों ने तीनों को प्राइवेट चिकित्सक के यहां इलाज कराया। हादसे में पिकअप पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन



जिला मुख्यालय के सब्जी मंडी से सोमवार की सुबह मिर्चा और बैगन लादकर पिकअप देवरिया जिला के खुखुंदू चौराहा जा रही थी। जैसेे ही पिकअप सुखपुरा थाना क्षेत्र के अलावलपुर चट्टी पर पहुंची कि निबिया पोखरा की ओर से आ रहे ट्रैक्टर ने उसे जोर का टक्कर मार दिया।
विज्ञापन


 जिससे पिकअप में सवार देवरिया जिले के खुखुंदु निवासी चालक मुन्ना  यादव (28), नसीर (24) तथा अयोध्या मद्धेशिया (26) चुटहिल हो गए। आसपास के लोगों ने तीनों को प्राइवेट चिकित्सक के यहां इलाज कराया। वहीं ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर भागने में सफल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप को लेकर थाने गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed