फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Access to all beneficiaries

योजनाओं का लाभ सभी तक पहुंचे

Sun, 15 Feb 2015 10:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Sun, 15 Feb 2015 10:40 PM IST
विज्ञापन
Access to all beneficiaries
फेफना स्थित जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में रविवार को शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें काबीना मंत्री अंबिका चौधरी ने 34 विकास कार्यों का लोकार्पण और 67 का शिलान्यास किया।
विज्ञापन


इस दौरान काबीना मंत्री ने कहा क्षेत्र के विकास में इसी तरह मेरा प्रयास जारी रहेगा। कहा कि विकास का मतलब केवल विकास योजनाओं को लाना ही नहीं बल्कि विकास का लाभ आम लोगों तक पहुंचाना है।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार भी निशाना साधा। कहा कि केवल आश्वासन से लोगों का विकास नहीं होगा इसके लिए कार्य योजनाओं को मूर्त रूप देना होगा। 

इस दौरान काबीना मंत्री ने कहा कि विकास का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने के लिए सपा कार्यकर्ताओं का भी सहयोग जरूरी है। सरकार की आेर से चलाई जा रही महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ्ा प्रत्येक व्यक्ति  तक पहुंचे। इसके लिए हम सभ्ाी को मिलकर प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर उन्होंने ग्राम प्रधानों का आह्वान करते हुए कहा की पंचायत चुनाव नजदीक आ गया है। ऐसे में प्रधानों को योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाना चाहिए। कहा कि किए गए कार्य से ही जनता आपको मौका देगी। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र में झूठों की सरकार है, जनता से केवल वादे किए जा रहे हैं।

आम जनता को जल्द ही इसका अहसास हो गया और दिल्ली के विधानसभा चुनाव में मतदाताओं ने इसका करारा जवाब दिया। अब समय आ गया है सपा कार्यकर्ता केंद्र  सरकार के झूठे वादों के प्रति लोगों को सचेत करें।  कार्यक्रम का शुभारंभ काबीना मंत्री अंबिका चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।


इस अवसर पर मुख्य रूप से सपा जिला महासचिव शैलेंश चौधरी पप्पू, सपा के फेफना विधानसभाध्यक्ष उमा चौधरी, पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष राजमंगल यादव, वंधीधर यादव, शिवनारायण चौधरी, प्रभु दयाल निषाद, एडीएम खेमपाल सिंह, विकलांग जन कल्याण अधिकारी नरेंद्र विश्वकर्मा, बीएसए राकेश सिंह, एएसपी केसी गोस्वामी, जल निगम के एक्सईएन फणिंद्र राय सहित अन्य विभागों के अधिकारी सहित सैकड़ों सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed