फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   absconding with 32 thousand rupees by giving fake gold gulli

नकली सोने का गुल्ली देकर 32 हजार रुपए लेकर हुए फरार

Sat, 05 Mar 2022 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
absconding with 32 thousand rupees by giving fake gold gulli
घोघा। बैंक से रुपए निकालकर घर जाते समय एक वृद्ध व्यक्ति से सोने की गुल्ली का लालच देकर उचक्कों ने 32 हजार रुपये उड़ाकर चम्पत हो गए। घटना के बाद वृद्ध बदहवास हो गया।
विज्ञापन

कोतवाली बांसडीह के ककरकुंडा ( बगही ) निवासी श्रीकिशुन प्रसाद 82 कस्बा स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से अपने बैंक खाते से शनिवार को अपने पेंशन का पैसा निकालने के लिए गए थे। वृद्ध ने बैंक से 32 हजार रुपये निकाला और पैदल ही घर जा रहे थे। ज्योंही वृद्ध जूनियर हाईस्कूल की तरफ बढ़े, तभी पहले से ही निगाह लगाए चार पांच उच्चकों ने अपनी बातों में फंसा कर जूनियर हाईस्कूल के अंदर ले गए, जहां एक सोने की गुल्ली दिखाकर लालच में डाल दिया और वृद्ध से बैंक द्वारा निकाले गए 32 हजार रुपये लेकर चंपत हो गए। जब वृद्ध को सोने की गुल्ली नकली होने के बारे में पता चला तो उसके होश उड़ गए। आसपास के लोगों ने उनको ढाढ़स बंधाते हुए घर पहुंचाया। इस बाबत कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि बार बार हम लोगों द्वारा ठगी के संबंध में जागरूकता अभियान चलाया जाता है, लेकिन लालच में ऐसी घटनाएं हो जा रही है। बताया कि सभी बैंकों एवं आसपास पुलिस की सुरक्षा रहती है। बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed