फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A young man died due to lightning, a hut caught fire

Ballia News: बिजली गिरने से युवक की मौत, मड़ई में लगी आग

Tue, 06 May 2025 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
A young man died due to lightning, a hut caught fire
रसड़ा/दया छपरा। रसड़ा क्षेत्र के बस्तौरा गांव में सोमवार की रात खाना खाकर टहलते समय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दया छपरा की ग्राम पंचायत जगदेवा के चिंतामणि राय के टोला में बिजली गिरने से मड़ई में आग लग गई।
विज्ञापन

रसड़ा के बस्तौरा निवासी मनोज कुमार सिंह (40) खाना खाकर घर के पास ही टहल रहे थे। बारिश और हवा के बीच बिजली गिरने से चपेट में आ गए। आनन फानन परिजन अस्पताल लाए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उनको एक पुत्र एवं एक पुत्री है।
विज्ञापन

जगदेवा के चिंतामणि राय के टोला निवासी शिवशंकर सिंह की मड़ई पर सोमवार की रात बिजली गिरने से आग लग गई। ग्रामीण आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे तब तक मड़ई में रखा गैस सिलिंडर फट गया। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। लेकिन घर गृहस्थी का पूरा समान जल गया। सिलिंडर, चूल्हा, बर्तन, अन्न, कपड़ा सब नष्ट हो गया। परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया। उनकी दो पुत्रियां बदहवास हो गई हैं। दया छपरा निवासी अमर पांडेय के नारियल के पेड़ पर बिजली गिरने से ऊपरी भाग जल गया। घर में रखी इनवर्टर की बैटरी फट गई। आंधी बारिश ने मक्के की फसल को नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed