फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A woman died after being hit by a tempo

Ballia News: टेंपो के धक्के से एक महिला की मौत

Thu, 29 Dec 2022 06:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
A woman died after being hit by a tempo
दुबहड़। थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 के अखार-नगवा ढाला स्थित मंदिर के पास बुधवार को टेंपो के धक्के से एक महिला की मौत और तीन अन्य महिलाएं घायल हो गईं। दुबहड़ पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

शिवपुर दियर नई बस्ती के भगवत छपरा निवासिनी सरस्वती देवी (30) पत्नी राकेश सिंह, मीना देवी (40) पत्नी लल्लन प्रसाद, कुमारी ज्योति (17) पुत्री राजेश सिंह खरवार, संध्या देवी (40) पत्नी राजेश सिंह खरवार बेयासी ढाले से घर आ रही थीं।
विज्ञापन

इसी बीच दुबहड़ की तरफ से बलिया की तरफ जा रहे टेंपो ने पीछे से धक्का मार दिया। धक्के से एक किशोरी दो महिलाएं सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। सरस्वती देवी टेंपो में फंस गईं, घसीटते हुए 15 से 20 मीटर तक चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पर पहुंचे दुबहड़ थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने आसपास के ग्रामीणों एवं परिजनों के सहयोग से उन्हें जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां सरस्वती देवी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने टेंपो को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed