फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A rail coach restaurant will start at Ballia station from November.

Ballia News: बलिया स्टेशन पर नवंबर से शुरू होगा रेल कोच रेस्टोरेंट

Fri, 18 Sep 2026 02:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
A rail coach restaurant will start at Ballia station from November.
बलिया। बलिया रेलवे स्टेशन पर यात्रियों और आम लोगों को जल्द ही रेल कोच रेस्टोरेंट की सुविधा मिलने जा रही है। रेलवे की नवाचार नीति के तहत ई-नीलामी प्रक्रिया से रेस्टोरेंट का आवंटन किया गया है। पांच वर्ष के लिए हुए अनुबंध के तहत यह सुविधा नवंबर 2026 से शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि रेल कोच रेस्टोरेंट को वातानुकूलित कोच के स्वरूप में विकसित किया जाएगा। यहां यात्रियों और क्षेत्रीय लोगों को खान-पान का नया अनुभव देने के साथ विभिन्न शैलियों के व्यंजन उपलब्ध कराए जाएंगे। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के कोच के स्वरूप में रेस्टोरेंट शुरू होने से यात्रियों के साथ स्थानीय लोगों के लिए भी यह नया आकर्षण होगा।
विज्ञापन

बलिया में यह सुविधा शुरू होने के बाद यह वाराणसी मंडल का चौथा रेल कोच रेस्टोरेंट होगा। मंडल में इससे पहले बनारस, वाराणसी सिटी और मऊ रेलवे स्टेशनों पर ऐसे रेस्टोरेंट संचालित हो रहे हैं। रेलवे यात्रियों की सुविधाओं का विस्तार करने के साथ नॉन-फेयर रेवेन्यू बढ़ाने की दिशा में भी लगातार प्रयास कर रहा है। बलिया स्टेशन पर रेल कोच रेस्टोरेंट इसी पहल का हिस्सा है। इससे यात्रियों को स्टेशन परिसर में खान-पान की अतिरिक्त सुविधा मिल सकेगी। स्टेशन के उत्तरी परिसर के पार्क में इसे स्थापित करने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed