फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A prize of 50 thousand was caught after an encounter in Ballia

बलिया में मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया 50 हजार का इनामी, रुपये, बाइक और एक पिस्टल व कारतूस बरामद  

Thu, 26 Nov 2020 12:36 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 26 Nov 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
A prize of 50 thousand was caught after an encounter in Ballia
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

बलिया जिले के चितबड़ागांव तिराहे पर मंगलवार की शाम मुठभेड़ के बाद जिले का टॉपटेन 50 हजार का इनामी बदमाश चंदन यादव पकड़ा गया। पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए उसके पास से 1.40 लाख रुपये, बाइक और एक पिस्टल व कारतूस बरामद किया है। चंदन ने नगरा, सिकंदपुर में लूट की वारदातों को अंजाम दिया था। चंदन पर नगरा, सिकंदरपुर, पकड़ी, रसड़ा, नरही तथा गाजीपुर के मुहम्मदाबाद थाना में विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।  

विज्ञापन


एसपी देवेंद्रनाथ ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि नगरा व सिकंदरपुर  में हुई लूट में शामिल चंदन यादव पुत्र शिव परसन यादव निवासी प्रधानपुर थाना रसड़ा फेफना होते हुए बक्सर की तरफ जाने वाला है। इस पर नगरा, नरही व एसओजी की संयुक्त टीम मंगलवार शाम चितबड़ागांव  तिराहे पर नाकेबंदी कर चेकिंग करने लगी।
विज्ञापन


इसी दौरान रोकने के बावजूद एक बाइक सवार रफ्तार बढ़ाकर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम को पीछा करते देख बाइकसवार वाहन से उतरकर खेतों की तरफ भागने लगा और फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि चंदन पर पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पूछताछ में चंदन ने बताया कि एक अक्तूबर 2020 की शाम सिकंदरपुर के बनरहा गांव के सामने साथियों के साथ ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से 82 हजार रुपये लूटे थे।
 

नौ नवंबर की दोपहर गोधन सिंह की मुखबिरी पर रसड़ा बैंक से पैसा निकाल कर जा रहे ग्राहक सेवा केंद्र संचालक अभिषेक सिंह निवासी सिसवार कला नगरा को राघोपुर में ससवारकला लिंक मार्ग पर लूटा था। उसके हिस्से में लूट के पचास हजार रुपये आए थे। वह गंगा घाट से भांवरकोल होते हुए वह पत्नी से मिलने राघोपुर गया था। वहीं नगरा तथा सिकंदरपुर लूट का बैग बिहार के छोटक यादव के यहां रखा था। उसे लेने जा रहा था तभी पुलिस ने पकड़ लिया।

गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक नरही ज्ञानेश्वर मिश्रा, एसओजी प्रभारी राज कुमार सिंह, नगरा थानाध्यक्ष विवेक पांडेय, संजय कुमार सरोज, श्याम सुंदर सिंह यादव, अनूप सिंह, अतुल सिंह, राकेश यादव, अनिल पटेल, रोहित यादव, विजय राय, अजय कुमार त्रिपाठी, सचिन मौर्या, शशिभूषण, चन्द्रभूषण यादव, भानू कुमार पांडेय, विमलेश कुमार सिंह, रामनगीना यादव आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed