फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A kilometre long queue was formed to perform Jalabhishek

Ballia News: जलाभिषेक करने के लिए लगी एक किमी लंबी लाइन

Thu, 24 Jul 2025 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
A kilometre long queue was formed to perform Jalabhishek
बलिया। सावन महीने की शिवरात्रि पर नगर सहित ग्रामीणांचलों के शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा। इसके चलते बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर पर लगभग एक किलोमीटर से अधिक लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने बाबा बालेश्वर नाथ का जलाभिषेक किया और दुग्ध, घी, हल्दी, अक्षत, चंदन, बेलपत्र, पुष्प आदि अर्पण कर महादेव की आरती उतारी। श्रद्दालुओं को मंदिर तक पहंुचने में 50 मिनट का समय लगा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रही।
विज्ञापन

मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष अजय चौधरी ने बताया कि शिवरात्रि पर करीब 65 हजार महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने बाबा बालेश्वर नाथ का दर्शन व पूजन किया और मंगल कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बाजार से जुड़े लोगों का कहना है कि सावन के सावन के शिवरात्रि पर्व करीब 1.05 करोड़ का फल, फूल, दुग्ध व पूजन सामग्री का कारोबार जिले भर में हुआ।
उधर, नगर के कैलाश धाम रोड स्थित प्रसिद्ध कैलाश धाम ठाकुर जी मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर परिसर में जुटने लगे और विधिवत पूजन-अर्चन कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। शाम को मंदिर परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने शिव भक्ति से जुड़े भजन प्रस्तुत कर समां बांध दिया। कार्यक्रम उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया गया।

वहीं, मनियर क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों एवं देवालयों में पूजा करने वालों की सुबह से भीड़ लगी रही। जगह-जगह मंदिरों पर लोगों ने पूजा अर्चना किया। गंगापुर शिव मंदिर, बुढ़वा शिव मंदिर, बांड़ी दास के मठिया शिव मंदिर, धसका, बिशुनपुरा, मानिकपुर, नवका ब्रह्म, सतकु ब्रह्म, नाथ बाबा आदि देवालयों के मंदिरों में लोगों ने पूजा अर्चना की। बेल्थरारोड संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्रद्धालु नर-नारियों ने भोले बाबा को बिल्व पत्र, पुष्प, भांग, धतूरा आदि विविध सामग्रियों से सविधि पूजन-अर्चन किया। इस दौरान जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक की होड़ रही। नगर के मानस मंदिर, शिव चौक, बीचला पोखरा स्थित शिव मंदिर, गुलौरा मठिया शिवमंदिर, तुर्तीपार, बेल्थराबाजार, हल्दीरामपुर, पिपरौली आदि स्थानों पर मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। रसड़ा संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र के विभिन्न देवाधिदेव महादेव के मंदिरों पर पूजा अर्चन एवं बाबा को जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं का दिन भर तांता लगा रहा। ऐतिहासिक एवं पौराणिक स्थल लखनेश्वरडीह किला स्थित बाबा लखनेश्वर महादेव मंदिर पर अर्धरात्रि से ही श्रद्धालु महिला, पुरुष, युवतियों व युवाओं का रेला उमड़ा रहा। इसके बाद श्रीहरि विष्णु भगवान का भी दर्शन पूजन किया। बाबा बालखंडी नाथ मंदिर दिउली व छितेश्वर नाथ मंदिर छितौनी स्थित शिव मंदिर में शिव भक्तों ने भगवान शिव की पूजा अर्चना की। दयाछपरा संवाददाता के अनुसार, दयाछपरा-मधुबनी मार्ग स्थित जालंधर बाबा शिव मंदिर में 3:00 बजे सुबह से ही श्रद्धालु नर नारी अपने हाथों में भांग, गंगाजल, लेकर आराध्य भगवान भोलेनाथ की जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed