फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A fire broke out in a restaurant due to a spark from a tandoor oven, and it was extinguished within two hours.

Ballia News: तंदूर की भट्ठी से निकली चिंगारी से रेस्टोरेंट में लगी आग, 2 घंटे में बुझी

Mon, 25 May 2026 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
A fire broke out in a restaurant due to a spark from a tandoor oven, and it was extinguished within two hours.
नगर के टाउन हाल रोड ​स्थित रेस्टोरेंट में लगी आग को बुझाते अ​ग्निशमन टीम के सदस्य।संवाद
बलिया। शहर के टाउन हाॅल रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में रविवार को आग लग गई। आग लगी की सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों ने रेस्टोरेंट में फंसे कर्मचारियों व लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

रेस्टोरेंट से निकलते धुएं और आग की लपटें देखकर कर्मचारी और ग्राहकों में अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड व ओक्डेनगंज के पुलिसकर्मियों ने रेस्टोरेंट में फंसे कर्मचारियों व लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और आग बुझाने में जुट गए। आग पर तीन दमकल की गाड़ियाें ने दो घंटे में काबू किया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के ओक्डेनगंज टाउन हॉल रोड स्थित एक होटल के तंदूर की भट्ठी से निकली चिंगारी के कारण किचन में आग लग गई। देखते ही देखते आग किचन में रखे तेल व अन्य सामान को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किचन से निकल रहे धुंआ के गुबार से पूरा क्षेत्र भर गया। सड़क पर दोनों तरफ जाम लग गया। उसी दौरान कई ग्राहक खाना खा रहे थे। बाहर निकले वाले रास्ते पर आग की लपटों के कारण कई ग्राहक उसी में फंस गए।
सूचना पर तत्काल पहुंचे दमकल कर्मी रेस्टोरेंट से फंसे कर्मचारी व ग्राहकों को सुरक्षित बाहर निकाल कर आग बुझाने में लग गए। रेस्टोरेंट में आग से बचाव के इंतजाम न होने के कारण चिंगारी से आग भयंकर रूप ले लिया।
अग्निशमन टीम की मुस्तैदी से समय रहते लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। कोतवाल प्रवीण सिंह ने कहा कि समय रहते रेस्टोरेंट से लोगों को बाहर निकाल लिया गया था और आग पर काबू पा लिया गया।

पांच दिन के अंदर दूसरी आग लगी की घटना :शहर में पांच दिनों के भीतर आग लगने की यह दूसरी बड़ी घटना है। 19 मई की सुबह शार्ट सर्किट से चौराहे स्थित एक दवा दुकान में भीषण आग लगने से लाखों रुपया की दवाएं, फर्नीचर सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। गर्मी बढ़ते ही आग लगी की बढ़ती घटनाओं से व्यापारी प्रतिष्ठानों के अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed