{"_id":"57-81161","slug":"Ballia-81161-57","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशीष लेने की होड़ में नेता भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशीष लेने की होड़ में नेता भी
Ballia
Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रसड़ा। छठ पर्व पर व्रती महिलाओं ने अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए घाट स्थल पर कोई लेटकर तो कोई बैठकर, कोई पैदल ही गीत गाती पूजा-अर्चना की। वहीं परिजनों ने भी अपने सिर पर नंगे पांव डाला लिए घाट पर पहुंचे। नगर स्थित ग्रामीणांचलों के तालाब, सरोवर आकर्षक रूप से सजाया गया। जिसे देख कुछ पल के लिए ऐसा प्रतीत हुआ कि किसी मेले का आयोजन हुआ है। चारो ओर आतिशबाजी की आवाज से गूंजता रहा। वहीं स्थानीय नगर के श्रीनाथ मठ पर बसपा विधायक उमाशंकर सिंह, नपा अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सोनी, समाजसेवी व नेतागण भी व्रती महिलाओं से आशीष लेने की होड़ शामिल रहे।
विज्ञापन