{"_id":"57-80403","slug":"Ballia-80403-57","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन भुगतान तक जारी रहेगा आंदोलन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन भुगतान तक जारी रहेगा आंदोलन
Ballia
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बलिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चेतनारायण गुट) एवं मध्यमिक शिक्षणेतर संघ के संयुक्त तत्वावधान में वेतन एवं सरप्लस के सवाल को लेकर डीआईओएस कार्यालय पर 17वें दिन भी जोरदार धरना-प्रदर्शन चला। धरना सभा का नेतृत्व शिक्षक विधायक चेतनारायण सिंह ने किया। विधायक के धरने में पहुंचते ही शिक्षक एवं शिक्षणेतर कर्मचारियों में जोश दिखा। शिक्षक विधायक का स्वागत करने के साथ ही आंदोलन को आगे भी जारी रखने का निर्णय लिया गया।
आर्थिक तंगी के शिकार शिक्षकों ने कहा कि शासन की संवदेनहीनता एवं गलत नीतियों से शिक्षक एवं कर्मचारी कराह रहे हैं। इधर जब वेतन भुगतान की कार्रवाई को गति देने का कार्य किया जा रहा था, तभी शासन ने फिर से नए जिला विद्यालय निरीक्षक आगरा मनोज गिरि को बलिया में मनोनीत कर वेतन भुगतान में बाधा पहुंचाने का कार्य किया है। पिछले दिनों प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक राजीव रंजन मिश्र ने अब तक की प्रगति का ब्योरा प्रस्तुत किया। कहा कि 38 विद्यालयों की बिल चली गई है और 27 विद्यालयों की बिल ट्रेजरी में भेजने के लिए तैयार है। लेकिन एक मामले में उच्च न्यायालय द्वारा खाता सीज करने से व्यावधान आया है। इस संबंध में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष अजय यादव के नेतृत्व में शिक्षक विधायक का स्वागत किया गया। शिक्षक विधायक चेतनारायण सिंह ने कहा कि जब गत दिनों 85 विद्यालयों का वेतन भुगतान हो गया और सरप्लस पर काम चल रहा था, उसी समय शिक्षा माफिया सत्ता में बैठे लोगों से मिलकर जिले के शिक्षकों एवं कर्मचारियों का वेतन बाधित कराने के लिए अधिकारियों को बदलवाने का काम किया। धरने को संबोधित कराने वालों में प्रमुख रूप से माध्यमिक शिक्षणेतर संघ के प्रांतीय अध्यक्ष मुजतबा हुसैन, पारसनाथ सिंह, रघुवंशी, संजय सिंह, गुप्तेश्वर, परशुराम प्रसाद, सुधांशु श्रीवास्तव आदि रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राधेश्याम यादव एवं संचालन श्याम सुंदर उपाध्याय व भोला सिंह ने किया।