{"_id":"61301","slug":"Ballia-61301-57","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात रिहायशी मड़हे जलकर खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात रिहायशी मड़हे जलकर खाक
Ballia
Updated Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
दयाछपरा। स्थानीय ग्रामसभा के पहाड़ गिरी के मठिया बुद्धन चक में सोमवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसमें दो परिवारों के सात रिहायशी मड़हे जलकर खाक हो गए। इस घटना के बाद दोनों परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया। पहाड़ गिरी के मठिया निवासी तारकेश्वर वर्मा के घर में सोमवार को सुबह करीब 10 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पास के हीरा लाल वर्मा के रिहायशी मड़हे को भी अपनी जद में ले लिया। अगलगी की इस घटना में तारकेश्वर वर्मा का 10 कुंतल गेहूं, तीन कुंतल सरसों, 2600 रुपये नगद समेत दैनिक उपभोग के सामान जलकर खाक हो गए। वहीं हीरालाल वर्मा का पांच कुंतल गेहूं और साइकिल समेत घर में रखा सारा सामान जल गया। ग्रामीणों के घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सूचना पर पहुंचे जिला पंचायत सदस्य मनोज कुशवाहा ने दोनों परिवारों को आर्थिक सहायता दी। वहीं ग्राम प्रधान सर्वजीत पासवान ने दोनों परिवारों के लिए तिरपाल और भोजन की व्यवस्था की।
35 सागौन और 12 आम के पेड़ झुलसेः रविवार को दयाछपरा ग्रामसभा के राधा मोहन पांडेय के फुलवारी में शार्टसर्किट से आग लग गई। जिसमें फुलवारी में लगे 35 सागौन और 12 आम का पेड़ गंभीर रूप से झुलस गए।
अगलगी में तीन झोपड़ियां राखः बांसडीह। श्रीरामपुर गांव अंतर्गत सुजौली मौजा में लगी आग में तीन रिहायशी झोपड़ियां जल गईं। इस घटना में एक गाय, चार बकरियां जलकर मर गईं। ग्रामीणों ने अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
स्थानीय कोतवाली थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव के सुजौली मौजे में सोमवार को सुबह करीब 10 बजे बुधन के घर से आग की लपटें उठनी शुरू हो गईं। देखते ही देखते आग ने खिचड़ी और परसन की रिहायशी झोपड़ियों को भी अपनी जद में ले लिया। ग्रामीण जबतक आग पर काबू पाते तबतक सबकुछ राख में बदल चुका था। मौके पर पहुंचे तहसीलदार हीरालाल, कोतवाल बांसडीह राम कृपाल भारती ने मौका मुआयना किया। उधर, पूर्व विधायक शिवशंकर चौहान, बेसिक शिक्षा मंत्री राम गोविंद चौधरी के प्रतिनिधि हरेंद्र सिंह, प्रेम वर्मा, तेज बहादुर सिंह, भाजपा नेत्री केतकी सिंह ने अपने समर्थकों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ितों का हाल जाना।
अगलगी के पीड़ितों को नहीं मिली सहायताः रामपुरकोड़रहा। दोकटी थाना क्षेत्र के लच्छुटोला यादव बस्ती में रविवार की सुबह लगी आग से सैकड़ों परिवारों पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के एक दिन बाद तक पीड़ितों के करुण क्रंदन से सबका दिल दहल उठ रहा है। द्वाबा विधायक जय प्रकाश अंचल ने तहसील प्रशासन को पीड़ितों को सहायता राशि प्रदान करने का निर्देश दिया। सोमवार की सुबह प्रशासन ने 110 अग्नि पीड़ितों में प्रति व्यक्ति राहत चेक का वितरण किया। वहीं 30-30 किलो ग्राम गेहूं और चावल तथा चार लीटर मिट्टी तेल दिया गया। प्रशासन ने तिरपाल भी प्रदान किया गया। प्रधान प्रतिनिधि स्वामी यादव ने पीड़ितों को खिचड़ी बनाकर खिलाया गया। पूर्व प्रधान वीरेंद्र यादव द्वारा सोमवार की शाम पूरी-सब्जी का वितरण कराया। विकास खंड मुरलीछपरा के दलकी नंबर एक के लच्छुटोला गांव की 40 फीसदी बाशिंदे आज भी पक्के आवास वंचित हैं। गरीबी व तंगहाली के चलते किसी तरह मड़हे डाल परिवार समेत अपना जीवन यापन करते हैं। लेकिन रविवार को हुई अग्निकांड ने उनका सबकुछ छिन लिया। प्रशासन से मिली सहायता ऊंट के मुंह में जीरा वाली कहावत साबित हो रही है। अग्निकांड के बाद पहुंचे जनप्रतिनिधि और शासन-प्रशासन के लोग मरहम लगाकर चले जाते हैं। लेकिन आसमान से बरसती आग तथा पेट की भूख को किस प्रकार शांत करेंगे इसका उत्तर किसी के पास नहीं है। उधर, इस मौके पर एसडीएम शीतला प्रसाद, तहसीलदार गुलाम सरवर, नायब तहसीलदार शशिकांत मणि, लेखपाल खुशहाल प्रसाद, ब्लाक प्रमुख अनिरुद्ध यादव, जिला पंचायत सदस्य शैलेश सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य उमेश यादव, मनोज यादव, बच्चा लाल, पूर्ति निरीक्षण किताबुद्दीन आदि रहे।