{"_id":"57-146159","slug":"Ballia-146159-57","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसंत बने दुबहर डिग्री कालेज अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसंत बने दुबहर डिग्री कालेज अध्यक्ष
Ballia
Updated Tue, 02 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
दुबहर। कमला देवी बाजोरिया डिग्री कालेज दुबहर में छात्रसंघ के विभिन्न पदों के लिए सोमवार को चुनाव हुआ। इस दौरान कालेज परिसर में दिन भर गहमागहमी रही। वहीं मतों की गिनती के बाद बसंत सिंह अध्यक्ष निर्वाचित हुए। महामंत्री के लिए शंकर और उपाध्यक्ष पद पर विनोद चुने गए।
छात्रसंघ चुनाव के दौरान कुल 568 छात्र-छात्राओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें बीए भाग तीन के बसंत सिंह को 260 मत, अवनीश पांडेय को 153 मत, शेराज खान को 50 एवं ओमप्रकाश यादव को 74 वोट मिले। इस प्रकार बसंत सिंह अध्यक्ष निर्वाचित किए गए। इसी क्रम में उपाध्यक्ष पद के लिए विनोद पासवान को 447 मत, जमाल को 94 मत मिले। इस प्रकार उपाध्यक्ष पद पर विनोद पासवान को निर्वाचित घोषित किया गया। वहीं महामंत्री पद के लिए शंकर यादव को 317 मत, अभिषेक शर्मा को 220 मत मिले। इस प्रकार शंकर यादव महामंत्री पद के लिए निर्वाचित किए गए। पुस्तकालय मंत्री के लिए रंजन पटेल को 255 मत, सुनील पटेल को 251 मत मिले। इस प्रकार रंजन पटेल को पुस्तकालय मंत्री निर्वाचित किया गया। वहीं कला संकाय प्रतिनिधि पद के लिए एकमात्र नामांकन होने की वजह से मंटू यादव को निर्विरोध चुन लिया गया। चुनाव अधिकारी रामअवध पांडेय ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर डीपी सिंह, एसओ दुबहर इल्ताफ हुसैन पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ मुस्तैद रहे। बसंत सिंह के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर समर्थकों ने बधाई दी।