{"_id":"57-146156","slug":"Ballia-146156-57","type":"story","status":"publish","title_hn":"एड्स के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एड्स के प्रति किया जागरूक
Ballia
Updated Tue, 02 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेल्थरारोड। विश्व एड्स दिवस पर सोमवार को एमएमडी पब्लिक स्कूल ससना बहादुरपुर के बच्चों ने जन जागरूकता रैली निकाली। एसडीएम रामानुज सिंह ने चौकिया मोड़ से हरी झंडी दिखाकर रैली का रवाना किया।
रैली तहसील रोड, सोनाडीह ढाला, मुख्य मार्ग होते हुए रेलवे प्रांगण पहुंची, जहां सभा की गई। सभा में मानवाधिकारवादी नेता डा. जेपी सिंह ने एड्स के खतरे से आगाह किया। कहा कि एड्स जानलेवा बीमारी है। इसके लक्षणों की जानकारी देते हुए कहा कि सावधानी और संयम से ही मरीजों का बचाव संभव है। जन जागरूकता के अभाव में एड्स पर नियंत्रण नहीं पाया जा सकता। प्रधानाचार्य डा. एसके मिश्र ने एड्स के बारे में बताया। इस मौके पर सतीश मिश्र, आरपी पांडेय, अजय गुप्ता, प्रवीण पांडेय आदि मौजूद रहे।
बांसडीह संवाददाता के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रांगण में सोमवार को स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी एलके सोनी के नेतृत्व में जागरूकता गोष्ठी की गई। इसमें एड्स से बचाव और कारण की जानकारी देते हुए वक्ताओं ने बताया कि यह छुआछूत की बीमारी नहीं है। एड्स पीड़ितों से घृणा नहीं करनी चाहिए। एड्स के मूलत: चार कारण हैं, जिसमें संक्रमित सूई का प्रयोग, संक्रमित रक्त लेना, असुरक्षित यौन संबंध आदि। मौके पर डा. केके शर्मा, डा. बलिराम, महेंद्र, सोनू आदि लोग उपस्थित रहे।