{"_id":"57-146154","slug":"Ballia-146154-57","type":"story","status":"publish","title_hn":"रातों रात 16 फीट चौड़ी कर दी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रातों रात 16 फीट चौड़ी कर दी सड़क
Ballia
Updated Tue, 02 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
नवानगर। काबीना मंत्री की पत्नी कलावती देवी की तेरहवीं में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के शामिल होने की खबर देर शाम जैसे ही आला अफसरों को मिली। प्रशासनिक हलके में हलचल तेज हो गई। अधिकारी व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुट गए। काबीना मंत्री सहित उनके परिवार के लोग भी सक्रिय हो गए और पूरी रात जागकर इंतजाम में लग गए। काबीना मंत्री के घर से होकर जाने वाली आधी किमी की सड़क रात भर में करीब 16 फीट चौड़ी कर दी गई, जो काफी संकरी थी। आलम यह रहा कि जिलाधिकारी यशवंत राव, पुलिस अधीक्षक राजू बाबू सिंह, सीडीओ के बाला जी, एडीएम खेमपाल सिंह आदि अधिकारी रात में मुख्यमंत्री के उतरने के लिए हैलीपैड के निर्माण में जुट गए, जो सोमवार को आने तक जारी रहा। इस दौरान डीआईजी आजमगढ़ के साथ तीन एएसपी, पांच क्षेत्राधिकारी, आधा दर्जन एसओ, 10 दारोगा, महिला पुलिस, दो कंपनी पीएसी के साथ ही 500 कांस्टेबल तैनात किए गए थे। इसके अलावा फायर बिग्रेड के जवान और चिकित्सक टीम के साथ मुस्तैद रहे। जब मुख्यमंत्री का उड़नखटोला यहां से उड़ा तो अधिकारियों ने राहत की सांस ली। तेरहवीं के कार्यक्रम में होमगार्ड मंत्री ब्रह्मशंकर त्रिपाठी, बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री वसीम अहमद, खादी व यूथ प्रदेश अध्यक्ष बृजेश यादव, विधायक गोरख पासवान, पूर्व सांसद हरिवंश सहाय, बसपा के पूर्व सांसद रमाशंकर विद्यार्थी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजमंगल यादव, एमएलसी राम सुंदर दास, कोआपरेटिव अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, पूर्व विधायक सनातन पांडेय, पूर्व चेयरमैन व्यास जी गोंड, सहतवार चेयरमैन प्रतिनिधि नीरज सिंह, बांसडीह चेयरमैन सुनील कुमार सिंह, सिकंदरपुर चेयरमैन प्रतिनिधि संजय जायसवाल, बलिया चेयरमैन प्रतिनिधि लक्ष्मण गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
