फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   पहलवानों ने कुश्ती में दिखाए दांव

पहलवानों ने कुश्ती में दिखाए दांव

Wed, 20 Aug 2014 05:30 AM IST
Ballia
Ballia Updated Wed, 20 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
नगरा। क्षेत्र के खनवर गांव में अंतरराज्यीय कुश्ती प्रतियोगिता मंगलवार को हुई। मुख्य अतिथि बसपा विधायक उमाशंकर सिंह ने पहलवानों का हाथ मिलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। अधिकांश जोड़ी बराबरी पर छूटी। महिलाओं की कुश्ती काफी रोचक रही।
विज्ञापन

कुश्ती में उत्तर प्रदेश चैंपियन मुगलसराय निवासी दीग्विजय सिंह और दिल्ली चैंपियन दिल्ली के सुबोध की कुश्ती पर 51 हजार का ईनाम रखा गया, लेकिन कुश्ती बराबरी छूटी। इसी प्रकार मऊ के अशोक और मुगलसराय के संतोष, बलिया केशरी गुड्डू, मुगलसराय के सुनील, बनारस के वीरू, मऊ के आंदन, दिल्ली के अजीत, बलिया के अंचल, गोरखपुर के प्रदीप, बलिया विनोद, दिल्ली के महेश, बलिया के मंजीत, चंद्रभान, गाजीपुर के धर्मेंद्र की कुश्ती भी बराबरी पर रही। गाजीपुर के रमेश ने मिर्जापुर के गुलाब और बनारस के मनोज ने मऊ के अर्जुन को चित कर दिया। इस मौके पर बसपा विधायक उमाशंकर सिंह तथा चंदौली के जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबलि सिंह ने बलिया के अलावे अन्य करीब एक दर्जन पहलवानों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed