फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ईद पर बाजार में बढ़ी चहल-पहल

ईद पर बाजार में बढ़ी चहल-पहल

Sun, 27 Jul 2014 05:30 AM IST
Ballia
Ballia Updated Sun, 27 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बलिया। ईद के मद्देनजर नगर सहित आसपास के इलाकों में बाजार पूरी तरह से सज गया है। तरह-तरह की सेवई, रंग बिरंगी टोपियों और इत्र आदि से बाजार पट गया है। दोपहर से लेकर शाम तक रेडिमेड कपड़ों की दुकानों पर भीड़ हो रही है। ईद को लेकर लोग खासा उत्साहित हैं। महंगाई को दरकिनार कर लोग खूब खरीदारी कर रहे हैं। रमजान के आखिरी जुमे के बाद से बाजार में अधिक चहल-पहल है।
विज्ञापन

ईद का पर्व महज कुछ दिन शेष रह गया है। इसकी तैयारी में लोग जोरशोर से लगे हैं। इस त्योहार पर रिश्तेदार और मित्रों की खातिरदारी में कोई कमी न रहे, इसके लिए विभिन्न प्रकार के व्यंजन आदि की तैयारी कर रहे हैं। हर वर्ग अपनी आय के अनुसार ईद को मनाने की तैयारी में जुट गया है। बाजार में अलग-अलग तरह की सेवईयां अलग-अलग दामों में बिक रही हैं।
विज्ञापन

सेवई दुकानदार दीना भाई ने बताया कि इस वर्ष किमामी सेवई 60 से 80 रुपये, रक्षा सेवई 60 से 120 रुपये और मोटी सेवई 40 रुपये प्रति किलो है। पिछले वर्ष की तुलना में मूल्य में अधिक अंतर नहीं है। रेडीमेड दुकानदार अमित कुमार ने बताया कि ग्राहक अपनी क्षमता के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं। बावजूद महंगाई का कुछ असर देखने को मिल रहा है। अभी पर्व नजदीक आने पर खरीदारी तेज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed