{"_id":"57-125573","slug":"Ballia-125573-57","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज में डूबा अधेड़ ट्रेन के आगे कूदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज में डूबा अधेड़ ट्रेन के आगे कूदा, मौत
Ballia
Updated Thu, 27 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसडीहरोड। कर्ज का बोझ और सूदखोरों के तगादे से आजिज बघौता निवासी अधेड़ ने बुधवार को मालगाड़ी के आगे कूद कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। इस दौरान मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
थानाक्षेत्र के बघौता निवासी किसान राजदेव यादव (55) अपने ही क्षेत्र के किसी सूदखोर से 45 हजार रुपये ब्याज पर लिया था। पत्नी दुर्गावती की माने तो इधर काफी दिनों से वह उसी कर्ज को लेकर काफी तनाव में रहता था। बुधवार की सुबह वह घर से नास्ता करने के बाद रोज की तरह काम के लिए निकल गया। उधर प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो वह काफी देर से रेलवे ट्रैक के किनारे खड़ा था। जैसे मालगाड़ी आई वह उसके आगे कूद गया। जिससे उसकी मौत हो गई। किसान राजदेव की मौत के बाद पत्नी दुर्गावती का रोते-रोते बुरा हाल है।