फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   छेड़खानी के विवाद में मारपीट, 17 घायल

छेड़खानी के विवाद में मारपीट, 17 घायल

Wed, 26 Mar 2014 05:31 AM IST
Ballia
Ballia Updated Wed, 26 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
नगरा। थाना क्षेत्र के सिसवारकला गांव में मंगलवार की सुबह छेड़खानी को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। इस दौरान जमकर ईंट-पत्थर चले। दोनों पक्ष के 17 लोग घायल हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है। घायलों में तीन की हालात गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सिसवारकला गांव में एक पक्ष छेड़खानी को लेकर दूसरे पक्ष के घर पूछताछ करने गए। इसी बीच बात बढ़ गई और दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। कुछ लोगों के बीच-बचाव करने पर दोनों पक्ष मान गए। लेकिन, एक घंटे बाद दोनों पक्ष के लोग लाठी-डंडे से लैस होकर फिर भिड़ गए। इसमें श्याम देव (18), बब्लू(22), रामू(32), छट्ठू (30), श्याम बाबू (18), राकेश (14), भोला (14), संजय (28) और दूसरे पक्ष के खिचड़ी (45), कुमार (50), मुटुर (55), सोनू (18), शैलेश (22), शेषनाथ (34), मंजू (35), लक्ष्मीना (28), जनार्दन (55) घायल हो गए। दोनों पक्षों की तरफ से थाने में तहरीर दे दी गई है। गंभीर रूप से घायल श्यामदेव, बब्लू, खिचड़ी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed