फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   94 community toilets to be completed by October

अक्तूबर तक 94 सामुदायिक शौचालयों का निर्माण होगा पूरा

Thu, 16 Sep 2021 10:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
94 community toilets to be completed by October
बलिया। स्वच्छ भारत मिशन अभियान को गति देने में विभाग जुट गया है। सामुदायिक शौचालयों के निर्माण में काफी तेजी आई है। अबतक 602 गांवों में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण पूरा कराया जा चुका है। अधिकारियों की मानें तो अक्तूबर माह तक और 94 सामुदायिक शौचालयों का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। उधर, अबतक 516 सामुदायिक शौचालयों को संचालन के लिए महिला स्वयं समूहों को दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों को पिछले कई सालों में अलग-अलग समयों पर शौचालय निर्माण के लिए धनराशि आवंटित किया। इसके बावजूद बावजूद अधिकांश गांव में कोई न कोई शौचालय से वंचित रह गया। इसके बाद करीब 11 माह पहले भारत सरकार ने व्यक्तिगत शौचालय आवंटन के स्थान पर गांवों में सामुदायिक शौचालय निर्माण का निर्देश दिया ताकि शौचालय की सुविधा से वंचित गांव के लोग इसका उपयोग कर सकें। सरकार की ओर से इसके निर्माण के लिए राज्य वित्त, केंद्र वित्त तथा मनरेगा से धनराशि निर्धारित कर दी। योजना के तहत कई गांवों में सामुदायिक शौचालय का निर्माण शुरू हुआ। जिले में कुल 818 सामुदायिक शौचालय निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके सापेक्ष अब तक कुल 602 गांवों में सामुदायिक शौचालय बन कर तैयार हो चुके हैं। अधिकारियों ने बताया कि अक्तूबर माह तक और 94 सामुदायिक शौचालय बन जाएंगे। इन गांवों में निर्माण कार्य तेजी से चल रहे हैं।
विज्ञापन

122 गांवों में निर्माण अधर में
बलिया। जनपद के 122 गांवों में सामुदायिक शौचालय निर्माण का कार्य शुरु नहीं हो सका है। बताया जाता है कि इन गांवों में सामुदायिक शौचालय निर्माण के लिए संबंधित ग्राम पंचायत में जमीन उपलब्ध नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

516 महिला स्वयं सहायता समूहों के जिम्मे सामुदायिक शौचालय
बलिया। शासन ने सामुदायिक शौचालयों के देखरेख की जिम्मेदारी गांव में गठित किसी महिला स्वयं सहायता समूह देने का निर्देश दिया है। इसके लिए सरकार की ओर से उन्हें हर महीने पारिश्रमिक ौ शौचालय की सफाई के लिए धनराशि भुगतान का भी प्रावधान किया है। अब तक बन कर तैयार 602 सामुदायिक शौचालयों के सापेक्ष 516 सामुदायिक शौचालयों को महिला स्वयं सहायता समूहों को संचालन के लिए दिया गया है।

जिले में 602 गांवों में सामुदायिक शौचालय का निर्माण पूरा हो चुका है। कई गांवों में इसके संचालन के लिए महिला स्वयं सहायता समूह का चयन कर लिया गया है। जहां शेष है वहां भी चयन की कार्रवाई चल रही है, जल्द पूरा कर लिया जाएगा। - इसरार अहमद, जिला समन्वयक, स्वच्छ भारत मिशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed