फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   एसएमआई सस्पेंड, डिप्टी आरएमओ से स्पष्टीकरण

एसएमआई सस्पेंड, डिप्टी आरएमओ से स्पष्टीकरण

Thu, 31 Aug 2017 11:15 PM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
एसएमआई सस्पेंड, डिप्टी आरएमओ से स्पष्टीकरण
बैरिया/लालगंज। जिलाधिकारी सुरेन्द्र विक्रम ने गुरुवार को लालगंज स्थित हाट गोदाम का औचक निरीक्षण किया। गोदाम में अनाज के रखरखाव व अन्य गड़बड़ी मिलने पर एसएमआई नीरज मिश्रा को सस्पेंड कर दिया और डिप्टी आरएमओ से स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन

सार्वजनिक वितरण प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी बनाने को लेकर डीएम अन्य अधिकारियों के साथ अचानक लालगंज स्थित हाट गोदाम पर पहुंचे। उन्होंने अपने सामने गोदामे खोलवाया और अधिकारियोें से पूरे गोदाम का सत्यापन कराया। गोदाम पर निकासी कार्य के दौरान जरूरी प्रपत्र नहीं भरा जा रहा था। पूछताछ के दौरान केंद्र प्रभारी नीरज मिश्रा ने बताया कि कुछ निकासी बाकी है जबकि एक अन्य कर्मी ने बताया कि शत प्रतिशत निकासी हो चुकी है। इसके अलावा केंद्र प्रभारी कई जानकारियां स्पष्ट नहीं दे सके। उधर, हो रही बारिश से गोदाम में रखे अनाज भींग रहे थे। डीएसओ ने 31 अगस्त तक ही शत प्रतिशत निकासी होने पर संदेह जताया। गोदाम में अनियमितता मिलने पर डीएम ने एसएमआई को निलंबित कर दिया और डिप्टी आरएमओ से स्पष्टीकरण मांगा। डीएम ने एसडीएम के नेतृत्व में एक टीम बनाई और दुकान स्तर तक चेकिंग करने का निर्देश दिया। डीएम ने दो दिनों के अंदर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। इस मौके पर एसडीएम राधेश्याम पाठक, डीएसओ विनय सिंह, डिप्टी आरएमओ नरेंद्र तिवारी आदि थे।
विज्ञापन

इनसेट...
डीएम ने जब्त कराए लाखों के अवैध बालू, होगी नीलामी
बैरिया। जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने अवैध बालू खनन व उसकी आवाजाही की सूचना पर शिवपुर कपूर दियर, सतीघाट भुसौला व बहुआरा घाट पर जाकर दर्जनों बालू के स्टॉक को जब्त कराया। डीएम ने जब्त किए गए बालू की नीलामी कराने का निर्देश खनन निरीक्षक अशोक कुमार को दिया। उन्होंने थानाध्यक्ष दोकटी को चेताया कि या तो वह इस पर रोक लगाएं या थानेदारी छोड़ दें। डीएम ने सीमावर्ती इलाका होने के कारण लगातार निगरानी रखने को कहा। डीएम ने नदी के रास्तों पर निर्धारित उंचाई तक बैरियर लगाने का निर्देश दिया ताकि बड़े वाहन बालू लेकन नहीं जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने घाटों के निरीक्षण में पाया कि अवैध बालू का धंधा नदी के रास्ते किया जा जा रहा है। थानाध्यक्ष ने भी माना कि नदी के रास्ते कारोबार करने वाले नदी में इधर-उधर हो जाते हैं। डीएम ने कहा कि जल्द ही इधर के क्षेत्रों में जल पुलिस की तैनाती की जाएगी और दिन तथा रात में गश्त करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed