फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   बांसडीह ब्लॉक के खेवसर उपकेंद्र में मनाया गया किशोरी दिवस

बांसडीह ब्लॉक के खेवसर उपकेंद्र में मनाया गया किशोरी दिवस

Wed, 08 May 2019 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
बांसडीह ब्लॉक के खेवसर उपकेंद्र में मनाया गया किशोरी दिवस
बलिया। शासन के निर्देशानुसार जनपद के समस्त ब्लाकों के समस्त एएनएम सेंटर पर किशोरी दिवस मनाया गया7 इसी क्रम में बुधवार को बांसडीह ब्लाक के ग्रामसभा खेवसर स्थित उपकेंद्र खेवसर पर किशोरी दिवस एवं ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस मनाया गया। किशोरियों को एएनएम पुष्पा पांडेय द्वारा टीटी का टीका लगाया गया। आईएफए की गोली वितरण की गई एवं समस्त किशोरियों की ऊंचाई व वजन का माप किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर एएनएम पुष्पा पांडेय ने आयरन की गोली के बारे में बताया कि सप्ताह में एक गोली खानी चाहिए ताकि खून की कमी न हो। इसके साथ ही साथ उन्होंने टीकाकरण अभियान से होने वाले लाभ के बारे में बताकर किशोरियों को जागरूक किया। सुपरवाइजर प्रियंका चौहान ने किशोरियों को उनके शारीरिक परिवर्तन, स्वास्थ्य एवं माहवारी के दौरान होने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा उन्हें जागरूक किया गया कि वे 18 वर्ष से पहले विवाह न करें तथा अपने स्वास्थ्य को ध्यान रखने के लिए वह नियमित रूप से प्रोटीन युक्त प्रदार्थ जैसे विभिन्न प्रकार की दालें, हरी सब्जियां, मौसमी फल आदि का सेवन करें।
विज्ञापन

इसके साथ ही साथ उन्होंने किशोरियों को स्वच्छता एवं सा़फ-सफाई के बारे में जानकारी दी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरिता यादव ने बताया कि इस आयु में सही जानकारी देना एवं परामर्श दिया जाना बहुत आवश्यक है। सही जानकारी न मिल पाने के कारण किशोरावस्था में विभिन्न प्रकार की शारीरिक एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आ जाती हैं। ऐसी स्थिति में किशोरियों को उनके शारीरिक बदलाव के बारे में सही जानकारी एवं परामर्श दिया जाना अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed