{"_id":"5cd1cc9cbdec22074857df8c","slug":"81557253276-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी करने के बाद आईएएस बनने का है उत्कृष्ट का सपना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटी करने के बाद आईएएस बनने का है उत्कृष्ट का सपना
विज्ञापन
12वीं के टापर को मिठाई खिलाते अभिभावक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। सीआईएससीई की 12वीं (आईएससी) की परीक्षा में जिले में टॉप करने वाले उत्कृष्ट का सपना आईआईटी करने के बाद आईएएस बनना चाहता है। जिले में प्रथम स्थान पाने पर उसके घर खुशी का माहौल रहा।
नगर के कल्पना कॉलोनी निवासी संजीव सिंह के पुत्र उत्कृष्ट ने 98.25 अंक हासिल किया है। उत्कृष्ट जब हॉली क्रास स्कूल पहुंचा और परिणाम की जानकारी हुई तो वह खुशी से झूम उठा। उत्कृष्ट ने बताया कि समय निर्धारित कर नियमित पढ़ाई करना सफलता का मंत्र रहा। वह रोज सुबह दो घंटे व शाम को तीन घंटे नियमित पढ़ाई करता था। कहा कि उसकी सफलता में माता आशा सिंह और दादा जगदीश सिंह की भूमिका रही। बताया कि उसके दादा बीएसफ में कमांडेट थे और वह हमेशा अनुशासन की सीख देते हैं। उनके अनुशासन की देन है कि वह हर काम को समय से करता है। उसने बताया कि वह आईआईटी से इंजीनियरिंग करने के बाद आईएएस बनना चाहता है।