फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   अस्पताल में पहुंचे मंत्री ने मानसिक, हृदय रोग व कैंसर वार्ड का लोकार्पण

अस्पताल में पहुंचे मंत्री ने मानसिक, हृदय रोग व कैंसर वार्ड का लोकार्पण

Thu, 01 Nov 2018 12:09 AM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में पहुंचे मंत्री ने मानसिक, हृदय रोग व कैंसर वार्ड का लोकार्पण
बलिया। जनपद के प्रभारी मंत्री सह ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा और राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी बुधवार की शाम को जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने राष्ट्रीय कैंसर, शुगर, हर्ट, ओल्डएज पेसेंट केयर विंग का लोकार्पण किया। उसके बाद आयुष्मान भारत योजना लाभार्थियों को कार्ड वितरित किया। इसके उपरांत उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के आला अफसरों से आयुष्मान योजना के बारे में जानकारी ली। कहा कि इस महत्वाकांक्षी योजना में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल पहुंचे जिले केे प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा और राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी ने सबसे पहले एनसीडी विंग का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थी परिवारों को गोल्डन कार्ड भी वितरित किए। इस दौरान उन्होंने सीएमओ से आयुष्मान भारत काउंटर संबंधित जानकारी ली, जिसमें नेट की समस्या की बात सामने आने पर कड़ी फटकार लगाई। इसका महत्व समझाते हुए कहा कि इसमें किसी भी तरह की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। श्रीकांत शर्मा ने आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभार्थियों के पंजीकरण सेंटर के बारे में सीएमओ डा. एसपी राय तथा सीएमएस डा. एस प्रसाद से जानकारी ली। एक साथ दोनों स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा सर्वर में गड़बड़ी का हवाला देते हुए कार्ड बनाने में आ रही दिक्कतों का रोना रोया। जिसपर जिले के प्रभारी मंत्री ने दो अफसरों को कड़ी फटकार लगाई। चेतावनी देते हुए कहा कि अब हर सप्ताह आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा की जाएगी। इसके लिए उन्होंने मंत्री उपेंद्र तिवारी का नाम लेते हुए कहा कि यहीं समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed