{"_id":"5a8ef6b04f1c1b0a7b8b8a62","slug":"81519318704-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौपाल में मंडलायुक्त हुए जनता से रु-ब-रु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौपाल में मंडलायुक्त हुए जनता से रु-ब-रु
Updated Thu, 22 Feb 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसड़ा। मंडलायुक्त के रविन्द्र नायक गुरुवार को विकास खंड रसड़ा के नीबू कबीरपुर गांव में आयोजित चौपाल में जनता से रूबरू हुए। उन्होंने गांव में संचालित योजनाओं के बारे में ग्रामीणों से ही पूछकर सत्यापन किया। इस दौरान पोषण मिशन व स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति खराब मिलने पर कमिश्नर ने नाराजगी जाहिर की। सुधार न होने की दशा में कार्रवाई की चेतावनी दी।
उन्होंने कहा कि विभागीय योजनाओं का क्रियान्वयन पूरी पारदर्शी तरीके से हो। हर पात्रों को उचित लाभ मिले। चेताया कि अगर लाभकारी योजनाओं में अपात्र का चयन हुआ तो जिम्मेदार पर बड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने पोषण मिशन के बारे में जानकारी ली। अतिकुपोषित बच्चों के बेहतर पोषण के संबंध में आंगनबाड़ी विभाग के ग्राम स्तर से लेकर सीडीपीओ को कड़े निर्देश दिए। अजीबोगरीब स्थिति तब हुई जब आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिका को कुपोषित किसी एक बच्चे का नाम नहीं पता था। कमिश्नर ने इस पर नाराजगी जाहिर की। कहा ऐसे पोषण मिशन की प्रगति बेहतर नहीं हो सकती। स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं व स्वास्थ्य सुविधाओं के बाबत ग्रामीणों से पूछ सत्यापन किया। ग्रामीणों ने भी मंडलायुक्त को कई समस्याओं से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने कहा कि गांव के विकास से संबंधित किसी भी काम से लिए ग्रामीण उनके संपर्क कर सकते हैं। इस मौके पर सीडीओ सन्तोष कुमार, एएसपी विजयपाल सिंह, डीएसओ विनय सिंह, डीडीओ शशिमौली मिश्रा आदि थे।