{"_id":"5a68ce0c4f1c1b7e268b62c1","slug":"81516817932-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्ञान की तुलना कभी धन से नहीं की जा सकती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्ञान की तुलना कभी धन से नहीं की जा सकती
Updated Wed, 24 Jan 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेल्थरारोड। अद्वैत शिव शक्ति धाम पहाड़पुर के प्रांगण में चल रहे महायज्ञ में धार्मिक अनुष्ठानों की धूम रही। इस दौरान व्यास पीठ से श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए श्री ईश्वरदास ब्रह्मचारी मौनी बाबा ने सद्गुरु की महिमा का बखान किया। कहा कि सद्गुरु के सानिध्य में अलौकिक शांति की अनुभूति होती है। ज्ञान की तुलना कभी धन से नहीं की जा सकती। मानव के पास अथाह संपत्ति क्यों ना हो, वह सर्वश्रेष्ठ प्राणी नहीं बन सकता। उन्होंने मातृशक्ति की महिमा का बखान किया। कहा कि मां काली संहार की शक्ति, माता लक्ष्मी धन ऐश्वर्य और माता सरस्वती ज्ञान की देवी हैं। सभी देवियां एक हैं। सभी देवियों की कृपा से जीवन धन्य हो जाता है। इस मौके पर श्री ब्रह्मचारी राघवेंद्र दास, अमरजीत सिंह ,समर बहादुर मौर्य, रामजीत, श्रीराम पटेल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन