फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   मतदान की तैयारी पूरी, सुरक्षा चुस्त

मतदान की तैयारी पूरी, सुरक्षा चुस्त

Fri, 24 Nov 2017 11:58 PM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
मतदान की तैयारी  पूरी, सुरक्षा चुस्त
बलिया। जनपद के दो नगर पालिका और आठ नगर पंचायत में 26 नवंबर को होने वाले मतदान की तैयारी पूरी कर ली गई है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किए गए हैं। संवेदनशील निकायों में ड्रोन और वेबकास्टिंग के जरिए भी नजर रखी जा रही है। अराजकतत्वों के खिलाफ सख्ती से निपटने का निर्देश दिया गया है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम और पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने संयुक्त रूप से चुनाव की तैयारियों की पुख्ता इंतेजाम होने का दावा किया।
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए अधिकारी द्वय ने बताया कि जनपद के सभी निकायों में सकुशल चुनाव संपन्न कराने के लिए मुकम्मल इंतेजाम किए गए हैं। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता व्यवस्था की गई है। किसी भी विषम स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त फोर्स मौजूद है। पुलिस, पीएसी के अलावा सीआरपीएफ और एसएसबी की कंपनी भी जनपद में पहुंच चुकी हैं। भयमुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि निकाय चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए पर्याप्त फोर्स की व्यवस्था जनपद में की गई है। तीन कंपनी पीएसी, एक कंपनी सीआरपीएफ, एक प्लाटून एसएसबी, 237 इंस्पेक्टर, 1750 कांस्टेबल, 129 हेड कांस्टेबल व दो हजार होमगार्ड जवानों को डयूटी में लगाया जाएगा। मतदान के दौरान गड़बड़ी करने वाले लोगों की खैर नहीं। मतदान केंद्र से 100 मीटर का क्षेत्र प्रतिबंधित रहेगा, इसमें कोई भी व्यक्ति मोबाइल व वाहन लेकर नहीं जा सकेगा। इसका उल्लंघन करने पर इसे संज्ञेय अपराध माना जाएगा तथा उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई होगी। जिलाधिकारी ने बताया कि मतदान के दिन जनपद के सभी वाणिज्यिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।
विज्ञापन


इनसेट=
26 नवंबर तक बंद रहेंगी शराब दुकानें
बलिया। नगर निकाय चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने तथा लोक शान्ति बनाए रखने के उद्देश्य से जिला मजिस्ट्रेट सुरेंद्र विक्रम ने पूरे जिले में स्थित देशी व विदेशी शराब, बियर की समस्त दुकानें 24 नवम्बर दिन शुक्रवार की शाम 5 बजे से 26 नवम्बर (रविवार) को मतदान समाप्त होने तक बंद रखने के आदेश दिए हैं। इसी प्रकार 1 दिसम्बर को मतगणना को देखते हुए सभी आबकारी दुकाने 30 नवम्बर की रात्रि 12 बजे से एक दिसंबर की रात 12 बजे तक बंद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed