फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   8 OT, 20 ICU, road accident, heart attack will get treatment soon

Ballia News: 8 ओटी, 20 आईसीयू, सड़क दुर्घटना, हार्ट अटैक में जल्द मिलेगा इलाज

Thu, 09 Apr 2026 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
8 OT, 20 ICU, road accident, heart attack will get treatment soon
बलिया। महर्षि भृगु मुनी मेडिकल काॅलेज निर्माण के लिए शासनादेश मिल चुका है। इसी महीने में शिलान्यास की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

10 मंजिला मेडिकल काॅलेज में 200 बेड व आठ ओटी होंगी। सड़क दुर्घटना, हार्ट अटैक सहित अन्य गंभीर मरीजों के लिए 20 बेड का आईसीयू होगा। दो सौ वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किग भी बनेगी।
जिला अस्पताल व महिला अस्पताल परिसर को मिलाकर मेडिकल कालेज का परिसर होगा। कालेज का नक्शा में 10 मंजिला मेडिकल काॅलेज का मुख्य गेट सीएमओ कार्यालय के पीछे महिला अस्पताल रोड की तरफ होगा। अस्पताल रोड की तरफ छोटा गेट होगा, जिससे दूसरे परिसर में मरीजों को ह्लीलचेयर या स्ट्रेचर पर ले जाने में परेशानी न हो इसके लिए रैंप बनाया जाएगा। काॅलेज का निर्माण पूरा होने तक जिला अस्पताल का संचालन दूसरे परिसर में होगा।
विज्ञापन

फिजिशियन, बाल रोग व हड्डी रोग की ओपीडी व आरटी-पीसीआर लैब का संचालन होगा। ग्राउंड फ्लोर हड्डी रोग ओपीडी, प्रथम तल फिजिशियन व बाल रोग ओपीडी खुलेगी जिसमें एक साथ दो से तीन डाक्टर बैठकर मरीजों का इलाज करेंगे। इमरेजेंसी, ट्रामा सेंटर, ब्लड केंद्र व पोस्टमार्टम हाउस अभी उसी तरह रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

काॅलेज के 10वीं मंजिल पर ऑडिटोरियम (सभागार) रहेगा। मेडिकल काॅलेज में सभी तरह की आधुनिक चिकित्सकीय व्यवस्था रहेगी। आवास व पढ़ाई संबंधित क्लास जिला कारागार परिसर में बनेगा। अस्पताल के दूसरे परिसर में अभी कुछ निर्माण नहीं होगा।

काॅलेज के प्राचार्य धनंजय सिंह ने कहा कि निर्माण का शासनादेश लागू होने के बाद हमलोग शिलान्यास की तैयारी में जुड़े हैं। महिला, जिला अस्पताल का दोनों परिसर मिलाकर एक ही परिसर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed