फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ग्रामीणों ने सीएचसी गेट को किया बंद, किया प्रदर्शन

ग्रामीणों ने सीएचसी गेट को किया बंद, किया प्रदर्शन

Fri, 15 Feb 2019 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने सीएचसी गेट को किया बंद, किया प्रदर्शन
जयप्रकाशनगर। बैरिया थाना क्षेत्र के पूर्वी भवन टोला गांव में बुधवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान दो युवकों की करेंट लगने से मौत के बाद गुरुवार को ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हंगामा किया। गेट बंद कर दिया प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अस्पताल की दुर्व्यवस्था की ही देन है कि दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन

बताया कि घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों द्वारा घायलों को चिकित्सालय पर लाया गया था जहां चिकित्सक ने बिना देखे ही रेफर कर दिया। इसके अलावा एंबुलेंस भी उपलब्ध नहीं कराई गई। बाइक से ही दोनों को सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया गया जहां दोनों युवकों के पहुंचने के पूर्व ही मौत हो गई। ग्रामीण अस्पताल का गेट बंद कर डीएम को मौके पर आने की मांग करने लगे। सूचना पर पहुंचे बैरिया एसओ एसी त्रिपाठी ने ग्रामीणों को बहुत समझाया लेकिन वे नहीं माने। इसके उपजिलाधिकारी बैरिया लालबाबू दुबे व अपर पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी बैरिया उमेश कुमार मौके पर पहुंचे और उनकी पीड़ा को सुना। अधिकारियों के आश्वासन पर पांच घंटे बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को एक पत्रक सौंपा जिसमें लिखा कि अस्पताल समय से नहीं खुलता है। अस्पताल पर कोई दवा उपलब्ध नहीं है और एक इंजेक्शन लगाने के नाम पर अवैध वसूली की जाती है। उपजिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि बहुत जल्द ही सारी सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाएंगी। कोड़रहा नौबरार पंचायत जयप्रकाशनगर के सूर्यभान सिंह ने बताया कि विद्युत विभाग ने शासन को लिखे पत्र का भी संज्ञान नहीं लिया। रधान रुबी सिंह द्वारा 25 जनवरी 2018 व 20 नवम्बर 2018 को दो बार मुख्यमंत्री को पत्र देकर गांव के जर्जर विद्युत तार बदलने और उसे ठीक तरीके से टांगने की मांग की। मुख्यमंत्री कार्यालय से प्रबंध निदेशक पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम वाराणसी को लिखा गया था। वहां से बलिया को भी संज्ञान लेने को निर्देशित किया गया था। इसके बावजूद इस ओर किसी ने भी संज्ञान लेना उचित नहीं समझा। उस पत्र को विभाग ने संज्ञान लिया होता तो गांव में बड़ा हादसा नहीं होता।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed