फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   दुबहर ब्लाक पर 14 करोड़ का प्रस्ताव पास

दुबहर ब्लाक पर 14 करोड़ का प्रस्ताव पास

Fri, 18 Jan 2019 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
दुबहर ब्लाक पर 14 करोड़ का प्रस्ताव पास
बलिया। विकास खंड दुबहर के शहीद मंगल पांडेय डवकरा हाल में शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। ब्लाक प्रमुख ज्ञानेंद्र राय गुड्डू ने जीर्णोद्धार शहीद मंगल पांडेय डवकरा हाल का उद्घाटन किया। बीडीओ कपिल देव राम ने सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों व प्रधान का स्वागत करते हुए बैठक का एजेंडा बताया। इस दौरान विकास खंड क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए बने सभी प्रस्ताव को सदस्यों ने सर्वसम्मति से राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना के लिए 10 करोड़ और राज्य वित्तीय आयोग की योजनाओं के लिए चार करोड़ का प्रस्ताव पास किए। इस दौरान सदस्यों ने अपने मानदेय लागू करने के लिए सरकार से वार्ता करने की मांग रखी। वहीं सदस्यों ने गांवों में शौचालय, आवास सहित अन्य योजना की सूची बनाते समय सहभागिता की मांग की। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रमुख ज्ञानेन्द्र राय ने सरकार द्वारा चलाई रही योजनाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी सदस्यों व प्रधान से सहयोग मांगा। इस मौके पर जयराम सिंह, विनोद सिंह, कयामुद्दीन अंसारी, मुन्नी लाल यादव, सुभाष यादव, महावीर चौधरी, विमल पाठक, बिट्टू मिश्रा, राघव सिंह, अनिल तिवारी, राजनाथ पांडेय, लल्लू पाठक, मनीष पांडेय, वृजेश कुमार, अनिल यादव, जेडी, एडीओ आनन्द राय, एडीओ पंचायत पशुपति सिंह सहित ब्लाक के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed