{"_id":"5c13f5dcbdec22539a465839","slug":"71544811996-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनचौपाल लगाकर मंत्री ने सुनी समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनचौपाल लगाकर मंत्री ने सुनी समस्या
Updated Sat, 15 Dec 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गड़वार। क्षेत्र के सरया गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में गुरुवार की देरशाम राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी ने जन चौपाल लगाया। उन्होंने सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में उपस्थित लोगों को विस्तार से जानकारी दी। साथ ही लोगों की समस्याओं को सुनने के साथ ही संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण का दिशा-निर्देश दिया। कहा कि गांव में कर्मचारी कैंप के माध्यम से लोगों का राशन कार्ड बनाएंगे।
आयोजित जनचौपाल को संबोधित करते राज्यमंत्री तिवारी ने कहा कि वृद्धा, विधवा, विकलांग, राशन कार्ड के पात्र लोग इस योजना से वंचित नहीं रहेंगे। क्योंकि सरकार द्वारा संचालित की जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर लागू कराना भाजपा कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है। ऐसे में सभी मंडल तथा बूथ स्तर कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र के पात्र तथा पीड़ित जनता के बीच जाकर उनके सुविधाओं को मुहैया कराने में सहयोग करे। जिससे सरकार की छवि जनता के सामने स्पष्ट हो सके।
राज्यमंत्री तिवारी ने कहा कि जनता को सरकार की ओर से तमाम योजना दी गई है जिन्हें कतिपय अधिकारियों द्वारा लागू करने में हीलाहवाली किया जाता है, ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। तभी जनता के बीच सुशासन को स्पष्ट रूप से रेखांकित किया जा सकता है। जनचौपाल में किसानों ने नहर में पानी छोड़े जाने की मांग की। जिस पर राज्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल नहर में पानी छोड़ने के लिए निर्देशित किया। इस मौके पर फेफना विस संयोजक टुनटुन उपाध्याय, रमाकांत यादव, शैलेंद्र तिवारी, पिंटूू पाठक, पिंटू उपाध्याय, धर्मेंद्र उपाध्याय रिंकू, संजय सिंह मास्टर, राकेश सिंह, अजय सिंह, नागेश्वर गुप्ता, कन्हैया हरिपुरी, धनशेर वर्मा, विजय प्रकाश वर्मा, शैलेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे। संचालन टुनटुन उपाध्याय ने किया।