{"_id":"5b01afbc4f1c1be3408b6b13","slug":"71526837180-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 जून को होगा सामूहिक विवाह का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 जून को होगा सामूहिक विवाह का आयोजन
Updated Sun, 20 May 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैरिया (बलिया)। क्षेत्र के देवराज ब्रह्म मोड़ पर एक स्कूल परिसर में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की तैयारी पर चर्चा की गई। विधायक सुरेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया। बैठक में बैरिया विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव व बूथ से कार्यकर्ता उपस्थित हुए। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक सिंह ने कहा कि भाजपा के केंद्र व प्रदेश सरकार की जनोपयोगी अति महत्वाकांक्षी योजनाओं का असर धरातल पर जगह-जगह दिख रही है। ऐसी ही योजना मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आगामी 18 जून को खपड़िया बाबा आश्रम संकीर्तन नगर पर सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। विधायक ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह अपने गांव की गरीब कन्याओं के विवाह का पंजीकरण कराएं और उनके माता पिता का सहयोग कर विवाह भी सुनिश्चित कराएं। विधायक ने कहा कि उनका लक्ष्य 500 गरीब बेटियों का विवाह कराने की है। विधायक ने बताया कि सामूहिक विवाह में समाज कल्याण विभाग के सचिव भी उपस्थित रहेंगे और 500 कन्याओं का विवाह सुनिश्चित हो गया तो मुख्यमंत्री योगी जी भी कार्यक्रम में उपस्थित होंगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी बबन मौर्य ने बताया कि इस कार्यक्रम के आयोजन का खर्च प्रदेश सरकार उठाएगी। इस अवसर पर विजय बहादुर सिंह, जयप्रकाश साहू, संजय मिश्र, सुधांशु तिवारी, मंटू बिंद, कामेश्वर तिवारी, वीरेन्द्र शर्मा, अरविन्द शर्मा, तेजनारायण मिश्र, शक्ति सिंह, नंदजी सिंह, पतिराम सिंह, निखिल उपाध्याय, पुनीत सिंह, गुप्तेश्वर पाठक, मणिभूषण सिंह, प्रशांत चौहान, अनमोल सिंह, मुन्ना सिंह, अरुण चौबे, रविंद्र सिंह आदि, चन्द्र भूषण सिंह, हजारी सिंह आदि थे। संचालन अमिताभ उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन