फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   सांसद ने किया गैस वितरण केंद्र का उद्घाटन

सांसद ने किया गैस वितरण केंद्र का उद्घाटन

Fri, 19 Jan 2018 11:16 PM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
सांसद ने किया गैस वितरण केंद्र का उद्घाटन
नगरा। सलेमपुर के भाजपा सांसद रवींद्र कुशवाहा ने गुरुवार को ढेकवारी स्थित केशवानंद इंडेन ग्रामीण वितरण केंद्र परिसर में आयोजित एक समारोह में उज्ज्वला योजना के तहत एक दर्जन महिला व पुरुषों को गैस सिलेंडर व चूल्हे का वितरण किया।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि 2014 तक देश के अंदर 21 करोड़ गैस उपभोक्ता थे। इसमें नौ करोड़ फर्जी उपभोक्ता बनाए गए थे। इन फर्जी उपभोक्ताओं के माध्यम से सब्सिडी के नाम पर 21 हजार करोड रुपए की बंदरबांट की जाती थी। केंद्र सरकार ने इसे खत्म कर दिया है। कहा कि कुछ पार्टिया आंदोलनों को हवा देकर सरकार को बदनाम करने की साजिश कर रही हैं। सांसद ने ग्रामीणों की मांग पर ढेकवारी प्राथमिक विद्यालय से ब्राम्हणपुरा होते हुए नगरा तक और ब्लाक प्रमुख ने सड़क के किनारे नाला निर्माण कराने का आश्वासन दिया। श्री नरहेजी पीजी कालेज नरहीं के सचिव डा. विजयनारायण सिंह गोपाल ने सांसद का स्वागत किया।
विज्ञापन

वितरण केंद्र के प्रबंध निदेशक अर्जुन गोपाल ने सांसद रवींद्र कुशवाहा, प्रतिनिधि कैलाश बिहारी सिंह, सरयू प्रसाद कन्नौजिया, ब्लाक प्रमुख अनिल सिंह, पृथ्वीपाल सिंह सहित तीन दर्जन ग्राम प्रधानों, समाजिक कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्रम व स्मृति चिह्न से सम्मानित किया। इस मौके पर आदित्य कुमार सिंह, सुनील राय, राजेश सिंह, प्रदीप कुमार मिश्र, कृपाशंकर पांडेय, अमरजीत यादव, राजेश्वर पांडेय, रामविलास राजभर, योगेंद्र कुमार, घनश्याम सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता कैलाश बिहारी सिंह व संचालन केएम सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed