फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   मिट्टी की खुदाई के दौरान निकली मूर्ति

मिट्टी की खुदाई के दौरान निकली मूर्ति

Thu, 12 Oct 2017 11:19 PM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
मिट्टी की खुदाई के दौरान निकली मूर्ति
बांसडीह। कोतवाली क्षेत्र के पुरंदरपुर गांव में बैरागी जी मठिया के पास हैंडपंप के लिए खोदाई हो रही थी, जहां करीब तीन से चार फीट नीचे वर्षो पुरानी अष्टधातु की मूर्ति मिलने से सनसनी फैल गई। मूर्ति किस देवी व देवता या संत, महापुरुष की है यह पहचान नहीं हो सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के जानपुर मुड़ियारी का पुरवा पुरंदरपुर गांव निवासी बब्बन उपाध्याय की जमीन बैरागी जी मठिया के पास है, जहां हैंडपंप लगाने के लिए मजदूर जमीन की खुदाई कर रहे थे। अचानक कुदाल किसी चीज से टकराई तो मजदूरों ने मिट्टी हटाई तो वर्षो पुरानी अष्टधातु की मूर्ति मिली। जिसकी ऊंचाई लगभग सवा फुट और वजन लगभग 25 से 30 किग्रा है। मूर्ति पर चुम्बक का कोई असर नहीं दिखा। हालांकि मूर्ति अष्टधातु की है, इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि एक्सपर्ट को बुलाया गया है, जांच के बाद भी स्पष्ट हो सकेगा कि मूर्ति किस धातु की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed