फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   रतसर : प्रशासन सहयोग करे तभी खुलेंगी दूकानें

रतसर : प्रशासन सहयोग करे तभी खुलेंगी दूकानें

Thu, 12 Oct 2017 11:39 PM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
रतसर : प्रशासन सहयोग करे तभी खुलेंगी दूकानें
रतसर। कस्बे में हुए बवाल के बाद दूकानदार इतना डरे हैं कि वह अधिकारियों की अपील के बाद भी दूकान खोलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे। उन्होंने गुरुवार को अधिकारियों से अपने दर्द बयां किए। कहा कि प्रशासन सहयोग करे तभी वह दूकान खोलेंगे। उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जाए ताकि वह बेखौफ होकर अपना कारोबार कर सकें।
विज्ञापन

जिम संचालक कमाल खां ने बताया कि कई सालों तक पाई-पाई जुटा कर लाखों की लागत से जिम खड़ा किया था। कहा कि इसी की कमाई से वह परिवार का भरण पोषण करते थे। उपद्रवियों ने सब कुछ बर्बाद कर दिया है। दूकान का कोई बीमा भी नहीं है ऐसे में अब प्रशासन मदद करे तभी उनका कारोबार चल सकता है।
विज्ञापन

इलेक्ट्रानिक व घड़ी दूकान संचालक नईम अख्तर ने कहा कि उपद्रवियों ने उनकी दूकान में तोड़फोड़ कर सामान क्षतिग्रस्त कर दिए। इसके अलावा हजारों रुपए लूट लिए। अब प्रशासन की ओर से यदि सहायता मिलेगा तभी जीविका का साधन तैयार हो सकेगा। कपड़ा दूकानदार हिदायतुल्ला खां ने कहा कि यह दूकान उनकी पुश्तैनी थी जिसकी कमाई से परिवार का खर्च चलता था। उपद्रवियों ने दूकान के साथ ही घर में आग लगा दी। दूकान के साथ ही अब घर भी रहने लायक नहीं रह गया है। जनरल स्टोर संचालक मैनुद्दीन ने कहा कि उपद्रवियों ने उनके दूकान को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। तोड़फोड़ और आगजनी में 20 लाख की क्षति हुई है। बताया कि अब नए सिरे से दूकान को संजोने पर लंबा वक्त लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बा में बुधवार को हुए बवाल को दोनो समुदाय के बुद्धिजीवी कलंक मान रहे हैं। उनका मानना है कि कुछ अराजकतत्वों ने इस ऐतिहासिक बाजार को कलंकित कर दिया जिसे भूलने का प्रयास किया जाएगा। बताया कि सैकड़ो साल पुराना यह बाजार एकता की मिसाल रहा है।

अध्यापक मेराज खालिद ने कहा कि एक जमाने से यह बाजार सांप्रदायिक सौहार्द का मिसाल रहा है। लेकिन अराजकतत्वों ने इसे कलंकित कर दिया।
व्पापारी राजकुमार ने कहा कि बुधवार को हुई घटना एक काला दिन रहा। अब सौहार्द कायम करने के लिए समाज के लोगों को भी जागरुक करेंगे।
व्यापारी सुभाष गुप्ता ने कहा कि कस्बा में हुए उपद्रव ने बाजार के इतिहास को कलंकित किया है। यहां किसी तरह का कोई तनाव नहीं रहा लेकिन कुछ अराजकतत्वों ने इसे धो डाला। कौव्वाल एकबाल वारसी ने कहा कि इस कस्बे में सांप्रदायिकता नाम की कोई चीज थी ही नहीं केवल कुछ अराजकतत्वों की सोच व पुलिस प्रशासन की विफलता की देन है। कहा कि दो लोगों में विवाद था, इसे पुलिस ने गंभीरता से लिया होता तो शायद कुछ न होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed