{"_id":"5957d7394f1c1b62248b47ce","slug":"61498928953-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईओएस के निरीक्षण में दो शिक्षक मिले गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईओएस के निरीक्षण में दो शिक्षक मिले गैरहाजिर
Updated Sat, 01 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। जिला विद्यालय निरीक्षक अमर नाथ राय ने शनिवार को चार विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालयों में पठन-पाठन व्यवस्था सही रखने तथा साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया। उन्होंने विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरा और बायोमेट्रिक मशीन लगाने का भी निर्देश दिया।
श्री राय सबसे पहले इंटर कालेज दिउली पर पहुंचे। यहां कर्मचारियों की कमी के लिए रिक्त पदों के सापेक्ष अधियाचन देने तथा जर्जर भवन को मरम्मत कराने का निर्देश दिया। बांसडीह इंटर कालेज पर निरीक्षण के दौरान डीआईओएस को व्यवसायिक शिक्षकों के पिछले साल के मानदेय का भुगतान नहीं होने और दो शिक्षकों के वर्ष 2011 के दो माह के वेतन लंबित होने की जानकारी दी गई।
डीआईओएस ने समस्याओं से संबंधित पत्र एक सप्ताह के अंदर देने का निर्देश दिया। राजकीय बालिका इंटर कालेज बांसडीह के औचक निरीक्षण में डीआईओएस ने फर्नीचर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। परमहंस इंटर कालेज मझौली के निरीक्षण में दो शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। डीआईओएस ने सभी शिक्षकोें को समय से उपस्थित होने का निर्देश दिया।