फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   तहसीलवार, विकास खंड वार योग दिवस मनाने पर चर्चा

तहसीलवार, विकास खंड वार योग दिवस मनाने पर चर्चा

Wed, 07 Jun 2017 11:15 PM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
तहसीलवार, विकास खंड वार योग दिवस मनाने पर चर्चा
बलिया। भारत स्वाभिमान/ पतंजलि योग समिति की जिला इकाई के तत्वावधान में बुधवार को जिला कार्यालय रामपुर महावल में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए हृदयानंद ने कहा कि अनेक प्रदूषणों व तनाव से व्याप्त रोगों से मुक्त होकर सुखमय जीवन के लिए योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए रूप रेखा बनाई जाएगी। इसके लिए योग कक्षाओं को प्रेरित करना व योग कक्षाओं के विस्तार के लिए पदाधिकारियों को जिला व तहसील स्तर पर जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को भव्यता से मनाने के लिए वृहद कार्ययोजना बनाई गई। निर्णय लिया कि गया कि जिला मुख्यालय पर स्टेडियम बलिया तथा सभी तहसीलों, विकास खंडों, प्रमुख स्थानों पर पूर्णता के साथ मनाया जाएगा। बैठक में भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी हृदयानंद, पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी डा. अंजनी कुमार, युवा भारत के प्रदीप, महिला योग संगठन के मंजू को तहसीलवार बैठक करके पदाधिकारियों की व्यवस्था समिति बनाकर जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। बैठक में सूरज प्रसाद, ओमप्रकाश, राजेश, प्रदीप, डॉ. लालिमा, मंजू, किरन, प्रेमलता, नीतू, अरविंद मोहन, संजय, रवि, रमानंद, श्रवण आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed