फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   56 cases of illegal liquor recovered from mini truck

Ballia News: मिनी ट्रक से 56 पेटी अवैध शराब बरामद

Mon, 19 Dec 2022 05:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
56 cases of illegal liquor recovered from mini truck
बलिया। शहर कोतवाली पुलिस ने पिपरा ढाला से मिनी ट्रक में लदी 56 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। शराब को तस्करी कर बिहार ले जाया जा रहा था। मामले में बिहार निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है। आरोपी का न्यायालय के लिए चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक राजू कुमार राय फोर्स के साथ चेकिंग कर रहे थे। सूचना के आधार पर पिपरा ढाले से एक मिनी ट्रक में लदी अवैध शराब बरामद की है। यहां से अभियुक्त अमरजीत यादव पुत्र बालेश्वर यादव निवसी चैन टोला पटना सिटी थाना मालसलामी जनपद पटना बिहार को गिरफ्तार किया गया है। वाहन से 483.8 लीटर, जिसमें चार पेटी अफीसर्स च्वाइस, 52 पेटी 8पीएम अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुआ है। अभियुक्त के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसका न्यायालय के लिए चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed