फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   54.34 percent voting took place in the district

जनपद में हुआ 54.34 फीसद मतदान

Fri, 04 Mar 2022 10:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 10:49 PM IST
विज्ञापन
54.34 percent voting took place in the district
विधान सभा चुनाव के छठे चरण में शामिल जनपद की सात विधानसभाओं के अपडेट आंकड़े शुक्रवार को जिला निर्वाचन विभाग की ओर से जारी किए गए। इस बार जनपद में कुल 54.34 फीसद मतदान हुआ हैं, जो कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव से .04 फीसद कम है। अच्छी बात ये है कि जनपद की सात विधानसभाओं में चार विधानसभा में पिछली बार की अपेक्षा मतदान प्रतिशत बढ़ा है। तीन विधानसभाओं में पिछली बार की अपेक्षा इस बार कम मतदान दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से बृहस्पतिवार को 54.27 फीसद मतदान की बात कही गई थी। शुक्रवार को स्क्रूटनी आदि के बाद मतदान को 54.34 फीसद बताया गया है। पिछली बार की अपेक्षा सिकंदरपुर, बलिया नगर, बैरिया और फेफना विधानसभा में इस बार मतदान का प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, बेल्थारारोड, रसड़ा और बांसडीह विधानसभा मत प्रतिशत कम दर्ज किया गया है। कोई भी विधानसभा 60 फीसदी मतदान के आंकड़े को नहीं छू पाई है। सिकंदरपुर विधानसभा में सबसे ज्यादा 57.36 फीसदी और बैरिया विधानसभा में सबसे कम 48.10 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

कहां कितना मतदान प्रतिशत में
विधानसभा 2017 2022
बेल्थरारोड 56.88 55.63
रसड़ा 57.45 55.98
सिकंदरपुर 57.21 57.36
फेफना 56.61 57.17
बलिया नगर 51.80 53.83
बांसडीह 54.34 53.24
बैरिया 47.36 48.10
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed