{"_id":"5c8fe28abdec2214560118c7","slug":"51552933514-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा देकर लौट रहे छात्रों और ग्रामीणों में संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा देकर लौट रहे छात्रों और ग्रामीणों में संघर्ष
विज्ञापन
बलिया। मामूली बात को लेकर कोतवाली क्षेत्र के कमतैला गांव स्थित फुलेहरा स्मारक कालेज आफ फार्मेसी से सोमवार को सुबह लगभग 11 बजे छात्रों और ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि ग्रामीणों और छात्रों के बीच पथराव शुरू हो गई। इस दौरान विद्यालय के सुरक्षाकर्मी राजमंगल (45) निवासी नगरा सहित छात्राएं कु. सोनी (22) निवासी मऊ, खुशबू यादव (22) निवासी रतनपुरा, मऊ सहित विद्यालय के ही एूहतसाम फिरोज (24), आकिब जमाल (23) निवासी रसड़ा घायल हो गए।
उधर, दूसरे पक्ष से नंदू (40) को भी गंभीर रूप से चोटें आईं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख सुरक्षाकर्मी राजमंगल व छात्र एहसाम व आकिब के साथ नंदू को रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि परीक्षार्थी एहतसाम व वाकिब विद्यालय गेट से बाहर अपनी बाइक से निकले। इसी दौरान स्थानीय युवक अपनी बाइक से वहां से निकल रहा था। उसकी बाइक से इन छात्रों की बाइक टकरा गई। इसे लेकर दोनों बाइक सवारों के बीच विवाद हुआ जिसपर दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक शव यात्रा में शामिल लोग भी छात्रों को विवाद में शामिल हो गए और छात्रों को पीटने लगे।
मारपीट की खबर पाते ही विद्यालय के सुरक्षाकर्मी राजमंगल व विद्यालय प्रशासन के लोग भी वहां पहुंच गए। इस बीच ग्रामीणों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। कई लोग घायल हो गए। प्रभारी नरिीक्षक ज्ञानकिवर मिश्र सहित भारी संख्या में पुलिस वहां पहुंच गए। पुलिस के वहां पहुंचने पर हमलावर भाग गए। घायलों को रसड़ा अस्पताल ले जाया गया। सीओ केपी सिंह ने बताया कि घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उन्हें पकड़ा जाएगा।