{"_id":"5c8fe26dbdec2214442476ad","slug":"51552933485-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ आवास और दफ्तर पर लगा पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ आवास और दफ्तर पर लगा पहरा
विज्ञापन
बलिया। सीएमओ ने डीएम से गुहार लगाकर सुरक्षा की मांग की। इसपर डीएम ने पुलिस अधीक्षक को पत्र जारी कर सीएम आवास पर सुरक्षा कड़ी करने को कहा।
बताया जाता है कि सीएमओ प्रीतम कुमार मिश्रा ने डीएम से शिकायत की थी कि सीएमओ आवास, कार्यालय, केंद्रीय औषधि भंडार, जिला चिकित्सालय परिसर, डीपीएमयू, एनएचएम बलिया पर इकट्ठा होकर ठेकेदारों, वेंडरों और दलालों द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर दबाव बनाने का प्रयास किया जाता है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने बताया कि उन्होंने इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है। इसमें 5 अप्रैल 2019 तक सीएमओ आवास, सीएमओ कार्यालय, जिला चिकित्सालय परिसर, केंद्रीय औषधि भंडार, डीपीएमयू, एनएचएम, बलिया के कार्यालय व परिसर में प्राइवेट व्यक्ति, ठेकेदार एवं बलिया से पूर्व में स्थानांतरित कर्मचारी व आपूर्ति कर्ता का प्रवेश पूूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया जाए।
इन कार्यालयों एवं परिसरों में केवल वही व्यक्ति प्रवेश करेंगे जो स्वास्थ्य विभाग में नियमित व संविदा पर तैनात हैं या जिनको सीएमओ द्वारा स्वयं अधीकृत किया गया होगा। इन चारो परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली एवं संबंधित चौकी प्रभारी को निर्देशित करने के लिए भी कहा गया है।