{"_id":"5bdc8906bdec2269695d9989","slug":"51541179654-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक ने छात्र की पिटाई, परिजनों ने स्कूल पहुंच किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक ने छात्र की पिटाई, परिजनों ने स्कूल पहुंच किया हंगामा
Updated Fri, 02 Nov 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसड़ा। क्षेत्र के कुरेम बढुबांध स्थित जनता पूर्व माध्यमिक विद्यालय में एक शिक्षक द्वार छात्र की पिटाई किए जाने से परिजनों संग ग्रामीणों ने विद्यालय में हंगामा किया। परिसर में मौजूद बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने भीड़ पर हल्का बल प्रयोग कर आधे दर्जन लोगों को हिरासत में लिया। कोतवाली में शाम तक दोनों पक्षों में सुलह समझौता के प्रयास जारी था।
बताया जाता है कि गुरुवार को परीक्षा के दौरान कक्षा 6 का छात्र रोहित कुमार विद्यालय कक्ष के बाहर घूम रहा था। कक्ष में न जाने पर प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार सिंह ने रोहित कुमार को एक थप्पड़ जड़ दिया। जिस पर छात्र कक्ष में न जाकर अपने घर दुल्लहापार पहुंच कर अपने परिजनों को बताया। शुक्रवार को विद्यालय खुलते ही ग्रामीण परिजन संग आक्रोशित होकर विद्यालय पर पहुंच कर पथराव करने लगे। पथराव से स्कूल परिसर में भगदड़ मच गई। शिक्षक एवं छात्र अपने-अपने कक्ष में छिपने लगे। आक्रोशित भीड़ ने विद्यालय परिसर में रखे प्रधानाचार्य की बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर पहुंचे कोतवाल ज्ञानेश्वर मिश्र ने भीड़ को दौड़ा कर भगाया। लगभग आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछ-ताछ कर छोड़ दिया। उधर कोतवाली पहुंचे दोनों पक्षों के लोगों के बीच सुलह की बातें होती रही।