फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   डांडिया उत्सव: अव्वल प्रतिभागी हुए सम्मानित

डांडिया उत्सव: अव्वल प्रतिभागी हुए सम्मानित

Sat, 27 Oct 2018 11:56 PM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
डांडिया उत्सव: अव्वल प्रतिभागी हुए सम्मानित
बलिया। नगर के टाउन हाल के सभागार में अपरिमिता साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थान के तत्वावधान में डांडिया उत्सव प्रतियोगिता का पहली बार जिले में आयोजन किया गया। जिसमें शुक्रवार को देरशाम तक अलग-अलग वर्ग की प्रतियोगिताएं में प्रतिभाग करते हुए बालिकाओं ने अपने नृत्य का लोहा मनवाया। शुभारंभ सरस्वती वंदना और सोनू लाल सधुवा के देवी गीतों ने हुआ।
विज्ञापन

जिले में आयोजित डांडिया उत्सव के अवसर पर संस्था की सचिव सुनीता पाठक ने अपने मधुर गीतों से कार्यक्रम को नई दिशा देने का काम किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि डांडिया, गरबा गुजरात के कई जिलों में नवरात्र के अवसर पर किए जाते है। जिसमें सभी लोग मां दुर्गा के प्रतिमा के समक्ष आराधना कर गरबा और डांडिया करते है। इस मौके पर अलग-अलग वर्ग में पांच से 25 वर्ष तक बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। ग्रुप ए में अन्यनया पांडेय ने 90 में 84 अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि आर्या को 70 अंक मिले इस प्रकार उसे दूसरा तथा श्रेयशी एवं प्रांजल तिवारी को संयुकऱ्त रूप से तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

इसी प्रकार ग्रुप बी में अर्रातिक पाठक प्रथम, शुब्रा सिंह द्वितीय तथा अर्पिता तिवारी को तीसरा स्थान मिला। इसी प्रकार ग्रुप सी में नेहा गुप्ता प्रथम, आयुषी पांडेय द्वितीय तथा प्रिया यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेेता प्रतिभागियों को डा. अशोक द्विवेदी ने प्रशस्ति पत्र तथा मेडल देकर सम्मानित किया। निर्णायक मंडल में आजमगढ़ से शय्यद गुप्ता, डॉ. राजेंद्र भारती, सालिनी श्रीवास्तव रही। इस मौके पर संस्था के नए सदस्य आभा पांडेय, अनिता तिवारी, सुषमा तिवारी, लाडली पाठक, किरन उपाध्याय, रजनी उपाध्याय, कविता सिंह, आरती तिवारी आदि को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed