{"_id":"5bba42ca867a5568731d9d60","slug":"51538933450-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रबंधकों ने की आवाज बुलंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रबंधकों ने की आवाज बुलंद
Updated Sun, 07 Oct 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदरपुर। सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय प्रबंधक सभा की बैठक गांधी इंटर कॉलेज सिकंदरपुर के प्रांगण में रविवार को आयोजित की गई। जिसमें विद्यालय के सम्मान की पुन: बहाली व अधिकारों की रक्षा व अधिकारों में हुई कटौती की वापसी को लेकर प्रबंधकों ने अपने विचार व्यक्त किए।
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि न्यायालय के आदेश के बाद भी प्रबंधकों के अधिकारों को बहाल नहीं किया जा रहा है। जिसके लिए प्रबंधक अब आरपार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। जरूरत पड़ी तो उच्च न्यायालय से लेकर सर्वोच्च न्यायालय तक अपने हक के लिए लड़ाई लड़ी जाएगी। इस दौरान निर्णय लिया गया कि संगठन का प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही मुख्यमंत्री से मिलकर अपना मांग पत्र सौंपेगा। अगर इसके बाद भी अधिकारों की बहाली नहीं की गई तो बड़ी लड़ाई लड़ी जाएगी। इस मौके पर पूर्व मंत्री राजधारी, पूर्व विधायक भोला पांडेय, अनूप हेमकर, विनोद सिंह, अवध बिहबढरी चौबे, अशोक पाठक, समुन्ना सिंह, भुनेश्वर चौधरी, बच्चा राय, दिनेश सिंह आदि रहे। अध्यक्षता संजय कुमार सिंह तथा संचालन नरेंद्र श्रीवास्तव ने किया। गांधी इंटर कॉलेज के प्रबंधक अरविंद कुमार राय ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।