{"_id":"5957d83f4f1c1bec5b8b4611","slug":"51498929215-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ
Updated Sat, 01 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैरिया। तहसील बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को तहसील परिसर में संपन्न हुआ। समारोह की शुभारम्भ मुख्य अतिथि विधायक सुरेंद्र सिंह ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि अधिवक्ता लोकतंत्र के रक्षक हैं। इन्हीं के बदौलत हम लोगों को न्याय मिलता है। अगर यह नहीं होते तो शायद समाज में अराजकता का बोलबाला होता। गरीबों को न्याय नहीं मिल पाता, क्योंकि आज के परिवेश में हकीम लोग गरीबों को इंसान मानने को तैयार नहीं है। उन्होंने बैरिया के सर्वांगीण विकास के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि उनके दरवाजे सबके लिए 24 घंटे खुले हैं। जो भी संभव होगा उसे करने के लिए हमेशा तैयार हूं। इसके पूर्व चुनाव अधिकारी अजीत सिंह ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष रुद्रदेव कुंवर, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, महामंत्री वसंत पांडेय, ददन यादव, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, संयुक्त मंत्री विनय कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी रमेश सिंह, पुस्तकालय मंत्री अशोक तिवारी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर एसडीएम अरविंद कुमार, क्रिमिनल बार एसोसिएशन बलिया के अध्यक्ष विरेंद्र, अमित, सुुभाष चंद्र सिंह, जूनियर बार एसोसिएशन बलिया के अध्यक्ष सतीश मिश्रा सहित दर्जनभर अधिवक्ता मौजूद रहे।