फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   49 crore proposal for sports college stuck in code of conduct

स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए 49 करोड़ का प्रस्ताव आचार संहिता में अटका

Sat, 22 Jan 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
49 crore proposal for sports college stuck in code of conduct
बलिया। जिले के पूर गांव में बन रहे प्रदेश के चौथे स्पोर्ट्स कॉलेज के निर्माण को 49 करोड़ का प्रस्ताव फिलहाल आचार संहिता में अटक गया है। हालांकि इस कॉलेज की चहारदिवारी का कार्य अंतिम दौर में है। चहारदिवारी निर्माण में एक जगह विवाद की स्थिति होने के कारण खेल विभाग ने मार्ग दर्शन मांगा है। इस योजना की स्वीकृति शासन ने वर्ष 2017 में दी थी। कुल 106.59 एकड़ जमीन अधिगृहित की गई है।
विज्ञापन

विभिन्न खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में चौथे स्पोर्ट्स कॉलेज निर्माण की कवायद की गई। प्रदेश सरकार ने वर्ष 2017 में इसके निर्माण की स्वीकृति देते हुए कुल 7.5 करोड़ की धनराशि भी स्वीकृति दी। शासन ने इस स्पोर्ट्स कॉलेज के निर्माण की जिम्मेदारी राजकीय निर्माण निगम को दे दी। हालांकि धन आने में विलंब के कारण इस परियोजना का रि-इस्टीमेट करना पड़ा और कुल 8.81 करोड़ खर्च करना पड़ा। जिला क्रीड़ा अधिकारी की मानें तो चहारदिवारी निर्माण के लिए शासन से पूरा पैसा मिल चुका है और निर्माण कार्य भी अंतिम दौर में है। एक जगह विवाद की स्थिति आने के कारण उच्चाधिकारियों से मार्ग दर्शन के लिए पत्र भेजा गया है। निर्देश मिलते उसके अनुसार कार्य पूरा हो जाएगा। यह भी बताया कि चहारदिवारी के अलावा स्पोर्ट्स कॉलेज में जो-जो सुविधाएं होनी चाहिए उसको लेकर खेल विभाग की ओर से प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जा चुका है। शासन से स्वीकृति मिलते ही कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

खेल विभाग के प्रस्ताव में है शामिल
बलिया। खेल विभाग की ओर से स्पोर्ट्स कॉलेज को मूर्तरुप देने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसमें आवासीय परिसर, प्रधानाचार्य आवास, उप प्रधानाचार्य आवास, चिकित्सक आवास, शिक्षक आवास, प्रशिक्षक आवास, तृतीय श्रेणी कर्मचारी आवास, बालक-बालिकाओं के लिए अलग-अलग छात्रावास आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य कॉलेजों की अपेक्षा यहां अधिक है जमीन
बलिया। पूर गांव में चकबंदी के दौरान चकदारों के चक से कटौती कर तथा कुछ ग्राम समाज की जमीन लेकर 106.59 एकड़ में स्पोर्ट्स कालेज का निर्माण खेल विभाग द्वारा कराया जा रहा है। प्रदेश के अन्य स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर में लगभग 48 एकड़ तथा सैफई में लगभग 27 एकड़ जमीन में निर्मित है। इनके अनुपात में इस स्पोर्ट्स कालेज के लिए जमीन काफी अधिक है।

स्पोर्ट्स कालेज की चहारदिवारी का कार्य अंतिम दौर में है। स्पोर्ट्स कॉलेज में अन्य सुविधाओं को लेकर प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। प्रस्ताव में कॉलेज को मूर्तरूप देने को लेकर कई कार्य हैं।
-अतुल सिन्हा, जिला क्रीड़ाधिकारी, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed