फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   480 houses of the district will be electrified, will get relief

जिले के 480 मजरों का होगा विद्युतीकरण, मिलेगी राहत

Wed, 17 Aug 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
480 houses of the district will be electrified, will get relief
जिले के 480 मजरों में विद्युतीकरण करने का कार्य विद्युत विभाग की ओर से प्रस्तावित किया गया है। यह कार्य सौभाग्य योजना के फेस तीन के तहत होंगे। इसमें 348 ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। सभी मजरे में करीब 267 किलोमीटर की लंबाई में एबी (एरियल बंच) केबल लगेंगे। शासन से मंजूरी मिलने के बाद यह कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर लगातार कवायद की जा रही है। वर्ष 2018 में केन्द्र एवं राज्य सरकार के संयुक्त प्रयास से सौभाग्य योजना की शुरुआत की गई। योजना के तहत शहरी व ग्रामीण इलाके के ऐसे पुरवे व मोहल्ले के घरों तक बिजली पहुंचाने का प्रावधान किया गया जहां बिजली नहीं पहुंच सकी है। जिले में सौभाग्य योजना के तहत छूटे मोहल्ले व पुरवे तक बिजली पहुंचाने का कार्य किया जाना है। अधिकारियों की मानें तो सौभाग्य योजना के फेज तीन में 480 मजरों का विद्युतीकरण का कार्य प्रस्तावित है। इसके लिए कुल 348 ट्रांसफार्मर भी लगाए जाएंगे। विद्युतीकरण के तहत एलटी लाइन के लिए एबी केबल का प्रयोग किया जाएगा। इस केबल के लगने से विद्युत चोरी पर लगाम लगेगा। इस कार्य के होने के बाद इन मजरों के लोगों को भी बिजली आपूर्ति मिलने लगेगी। अधिकारियों ने बताया कि सौभाग्य योजना फेज तीन का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। शासन की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद कार्यदायी संस्था से कार्य कराया जाएगा। अधीक्षण अभियंता आरके जैन ने बताया कि सौभाग्य योजना फेज तीन के तहत मजरों के विद्युतीकरण का कार्य प्रस्तावित है। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विद्युतीकरण के लिए कुल मजरे 480
कुल ट्रांसफार्मर लगेंगे 348
11 केवी के लिए तार 318.26 किमी
एलटी लाइन 267.46 किमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed