फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   45 infected in the district, including five in DM's office and three in housing

डीएम के आफिस में पांच और आवास में तीन कर्मचारियों सहित जिले में मिले 45 संक्रमित

Thu, 09 Jul 2020 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
45 infected in the district, including five in DM's office and three in housing
बलिया। शहर में कोरोना संक्रमण के बढ़ने का सिलसिला जारी है। इससे शहर रेड जोन की ओर बढ़ रहा है। उधर, लॉकडाउन के बावजूद सड़कों पर न तो भीड़ कम हो रही है और न ही दुकानें ही पूरी तरह बंद हो रही हैं। 24 घंटे के अंदर जिले में 45 नए मरीज मिले। इससे जिले में कुल मरीजों की संख्या 315 हो गई है। जिले में अब तक कुल 270 पॉजिटिव केस थे। इसमें से 123 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। उन्हें होम क्वारंटीन रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

इसकी पुष्टि करते हुए जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि शहर कोतवाली के उमरगंज में एक, जापलिनगंज में एक, बनकटा में एक, विजयीपुर में एक, बेदुआ में एक, एससी कालेज चौराहा में एक, लक्ष्मी मार्केट में दो, फेफना थाना के भगवानपुर में एक, दुबहर थाना के शिवपुर दियर नई बस्ती में दो, मुरली छपरा ब्लाक के सूर्यभानपुर में एक व धतुरी टोला में एक पॉजिटिव केस मिला हैं। इसके अलावा गुरुवार की शाम 32 नए और मरीज मिले हैं। इस प्रकार जनपद व जिले के निवासी गैर जनपदों में रहने वालों को मिलाकर कुल 335 मरीज हो गए हैं। जबकि दो की मौत हो चुकी है। अब जनपद में कुल एक्टिव 158 रह गए हैं। स्वास्थ्य टीम सभी को इलाज के लिए एंबुलेंस से एल-1 अस्पताल में भर्ती कराने की कवायद कर रही है। वहीं हॉटस्पॉट क्षेत्रों के लिए मजिस्ट्रेट की तैनाती करते हुए उन इलॉकों को सील करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed