{"_id":"5cd9a0f0bdec22071c2df62e","slug":"41557766384-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनीषा को मिली बेस्ट मदर का अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनीषा को मिली बेस्ट मदर का अवार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सोमवार को राधेकृष्ण अकादमी के प्रांगण में मातृ दिवस एवं छात्रवृत्ति वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मां के महत्व पर प्रकाश डालने के साथ-साथ बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए विद्यालय परिवार द्वारा छात्रवृत्ति प्रदान की गई। इस दौरान माताओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं में एक रसगुल्ले अनेका, गेट रेडी टू स्कूल, मार्बल एंड स्पून रेस शामिल था।
इसमें आर्यन गुप्ता की माता मनीषा गुप्ता को बेस्ट मदर आफ राधाकृष्ण अकादमी 2019 के खिताब से नवाजी गई। इस अवसर पर प्रत्येक कक्षा के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय को विद्यालय परिवार की तरफ से तीन, दो और एक हजार रुपये की चेक प्रदान की गई। बतौर मुख्य अतिथि जिला महिला अस्पताल के चिकित्सक डा जया पाठक व विशिष्ट अतिथि डा तोषिका एवं सम्मानित अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनीता मिश्रा तथा संचालन स्कूल प्रबंधक ने किया।